गोविंदा को लेकर हुई टिप्पणी पर भड़कीं सुनीता आहूजा, शो में दिया करारा जवाब

Sunita Ahuja :  रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने पति गोविंदा और निजी जीवन को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी। परिवार पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद

एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर गलत समझते हैं और उन्हें बेवजह मुंहफट कहा जाता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उनकी परिस्थितियों को समझे बिना उन्हें जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोविंदा उनके पति हैं और वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेंगी। सुनीता ने कहा कि उनका निजी रिश्ता किसी और के मूल्यांकन का विषय नहीं होना चाहिए।

पति को लेकर दिया स्पष्ट संदेश

बाद में अभिनेता राम कपूर से बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा कि वह इस बात से परेशान हुईं कि उनके निजी जीवन पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी और को नहीं है। सुनीता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोविंदा उनके पति हैं और उनके निजी जीवन से जुड़े फैसले दोनों के बीच का मामला हैं। उन्होंने परिवार के बारे में सार्वजनिक टिप्पणी करने पर भी आपत्ति जताई। इसी एपिसोड में सुनीता आहूजा भावुक होती भी दिखाई दीं। उन्होंने घर और बच्चों की याद आने की बात कही और रो पड़ीं। शो के अन्य प्रतिभागियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

लड़कियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति: जागरूकता, संवाद और सामूहिक प्रयास ही हैं समाधान

भारत के लिए सम्मान का पल, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

मानसून में डाइट का रखें खास ध्यान, आयुर्वेद ने बताए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

राम मंदिर ट्रस्ट के 124 करोड़ रुपये के खर्च की SIT जांच, प्राण प्रतिष्ठा से ध्वजारोहण तक हर पहलू की पड़ताल

Spread the love

One thought on “गोविंदा को लेकर हुई टिप्पणी पर भड़कीं सुनीता आहूजा, शो में दिया करारा जवाब”

Comments are closed.

Entertainment

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, टॉम क्रूज-ब्रैड पिट पीछे

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था और अब कमाई के आंकड़े भी इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। खास बात यह है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

राधिका आप्टे की ये फिल्म बढ़ाएगी डर, हर सीन में सस्पेंस का तड़का

Radhika Apte: OTT प्लेटफॉर्म पर आजकल अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो राधिका आप्टे की फिल्म ‘फोबिया’ आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक घटना के बाद […]

Spread the love
Read More
Entertainment Lifestyle

आहान पांडे बने अजियो का नया चेहरा, फेस्टिव सेल का ऐलान

Ahaan Panday: फिल्म स्टार आहान पांडे अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो (AJIO) के नए ब्रांड फेस बन गए हैं। वह अजियो के 2026 फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। फेस्टिव सीजन की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी ‘ऑल स्टार्स सेल’ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अजियो की […]

Spread the love
Read More