अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखा भारत के विकास मॉडल का दम

UN Geneva India MSME Meeting

शाश्वत तिवारी

UN Geneva India MSME Meeting :  जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने वैश्विक पटल पर देश के विकास मॉडल और आर्थिक कूटनीति को मजबूती से रेखांकित किया है। इसी कड़ी में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी. अजंगला जमीर ने इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (ITC) के जॉइंट एडवाइजरी ग्रुप (JAG) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMI) की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा विकासशील देशों में व्यापारिक सहयोग को मजबूत करना है।

ITC की इस उच्चस्तरीय बैठक से ठीक पहले भारत के स्थायी मिशन द्वारा एक विशेष साइड इवेंट का आयोजन किया गया। “विकास का अधिकार: 2030 और उसके बाद प्रगति के लिए एक प्रेरक” विषय पर आधारित इस सत्र में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने की दिशा में गंभीर मंथन हुआ। इस चर्चा में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं और विकास विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

इस विशेष कार्यक्रम में भारत के अधिकार-आधारित विकास मॉडल और देश की प्रमुख योजनाओं की जमकर सराहना की गई। विशेषज्ञों ने भारत की ‘आयुष्मान भारत’ जैसी फ्लैगशिप योजना का उदाहरण देते हुए इसे ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ का एक बेहद सफल और अनुकरणीय मॉडल बताया। इसके अलावा देश में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), टेलीमेडिसिन और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों को रेखांकित किया गया, जिसने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है।

सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि SDG की समयसीमा में अब 5 वर्ष से भी कम का समय बचा है। ऐसे में ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को अब केवल सहायता प्राप्त करने वाले देशों के रूप में नहीं, बल्कि वैश्विक नवाचार और व्यावहारिक समाधानों के प्रमुख इंजन के रूप में देखा जाना चाहिए। भारत द्वारा सस्ती जेनेरिक दवाओं और टीकों के उत्पादन के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा में दिए गए योगदान को ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ का सबसे बेहतरीन उदाहरण बताया गया।
जिनेवा स्थित यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा DPR राजदूत टी. अजंगला जमीर ने ITC के जॉइंट एडवाइजरी ग्रुप की 60वीं बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने MSMI के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और भारत सरकार द्वारा भारत के एमएसएमई सेक्टर को ग्लोबल ट्रेड मार्केट से जोड़ने के प्रयासों पर ज़ोर दिया।

इससे पहले ‘विकास का अधिकार’ साइड इवेंट के शानदार समापन पर भारतीय मिशन ने लिखा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और उत्साहपूर्ण भागीदारी से पता चला कि SDG  2030 और उसके बाद की प्रगति के लिए ‘विकास के अधिकार’ को एक प्रेरक के रूप में आगे बढ़ाने में दुनिया भर में कितनी गहरी दिलचस्पी है। जिनेवा स्थित यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची और DPR जमीर की मौजूदगी में संपन्न हुए इन दोनों कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत न केवल अपनी घरेलू प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी न्यायसंगत, पारदर्शी और सतत आर्थिक व्यवस्था के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

IND vs ENG T20 Records: रन से लेकर सिक्स तक, टॉप पर कौन-कौन?

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटाने का आदेश

 

Spread the love

2 thoughts on “अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखा भारत के विकास मॉडल का दम”

Comments are closed.

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Spread the love
Read More
Business Economy

छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा, MSMEs के लिए मोदी सरकार की पहल

MSMEs के लिए ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल शुरू New Delhi: देश के छोटे कारोबारियों और MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम पहल शुरू की है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने ‘कॉर्पोरेट मित्र’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई के लिए कारोबारी और नियामकीय अनुपालन यानी कंप्लायंस की […]

Spread the love
Read More
Business Economy

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

त्योहारों से पहले सस्ती प्याज का इंतजाम New Delhi: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती मांग और संभावित महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज निकालकर देश के बड़े शहरों में पहुंचा रही है। उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति […]

Spread the love
Read More