वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा

IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज कर दिया है। जहां मैदान पर टक्कर इंग्लैंड से होगी, वहीं ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। हालांकि उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके चयन और संभावित एंट्री ने टीम के कई बल्लेबाजों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संजू सैमसन के लिए हर पारी बन रही “ऑडिशन”

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सेमसन के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। पहले टी20 में वह सिर्फ सात गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे उनकी फॉर्म पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। संजू का करियर हमेशा से उतार-चढ़ाव भरा रहा है—कभी शानदार शतक, तो कभी लगातार असफलताएं। टीम में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अब हर पारी उनके लिए एक ऑडिशन की तरह बन गई है। इंग्लैंड की स्विंग और सीम परिस्थितियां पहले भी उनके लिए चुनौती साबित हुई हैं। अगर मैनचेस्टर में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो टीम में उनकी जगह को लेकर बहस और तेज हो सकती है।

तिलक वर्मा पर भी दबाव लगातार बढ़ा

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस समय चयनकर्ताओं की नजरों में हैं। उनसे मध्यक्रम में तेज और आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद की जाती है, लेकिन हालिया प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट चिंता का विषय बनी हुई है। 2026 में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके छक्कों की संख्या भी सीमित रही है, जिससे उनकी आक्रामकता पर सवाल उठ रहे हैं। टी20 क्रिकेट में जहां कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल जाता है, वहां ऐसे आंकड़े चयनकर्ताओं की नजरों से छिप नहीं सकते।

वैभव सूर्यवंशी क्यों बने सबसे बड़ा “खतरा”?

टीम में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, हर खिलाड़ी की परीक्षा

टीम प्रबंधन लगातार यह स्पष्ट कर रहा है कि वैभव को जल्दबाजी में डेब्यू नहीं कराया जाएगा, लेकिन प्रतिस्पर्धा का माहौल पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। अब हर खिलाड़ी की परफॉर्मेंस ही उसकी जगह तय करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

होटल ग्रैंड लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, रेणुका केस में पुलिस जांच तेज

ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटाने का आदेश

Spread the love

One thought on “वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?”

Comments are closed.

ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More
Sports

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में दो […]

Spread the love
Read More