मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं

Mumbai Sex Racket Bust : दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) की छापेमारी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के आरोप में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना की पुष्टि के लिए पहले एक डिकॉय ग्राहक को होटल भेजा गया। आरोप सही पाए जाने के बाद AHTC की टीम ने होटल में छापा मारकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान रेस्क्यू की गई महिलाओं में एक मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री बताई जा रही है, जबकि दूसरी महिला हिंदी और बंगाली फिल्मों में कैमियो और सहायक भूमिकाओं में काम कर चुकी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकालकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। अधिकारियों ने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मेकअप आर्टिस्ट कथित तौर पर एजेंट की भूमिका निभा रहा था। आरोप है कि वह ग्राहकों और महिलाओं के बीच संपर्क स्थापित कर पूरे रैकेट का संचालन करता था। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखा भारत के विकास मॉडल का दम

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखा भारत के विकास मॉडल का दम

 

 

 

Spread the love

One thought on “मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं”

Comments are closed.

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More