
Ayodhya समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अयोध्या में आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है। अयोध्या प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की बात गांव-गांव और घर-घर पहुंच गयी है। अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न वोट मिलेगा। भाजपा ने मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम और देश के संविधान दोनों के साथ दगा किया। प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे।
ये भी पढ़े
गुरूवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चढ़ावे के बारे में जनता ने अगर सही बता दिया तो यह मामला जितना दिख रहा है उससे बहुत बड़ा होगा। अभी तो गुप्त दान का कोई हिसाब किताब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का जो काम है, समाजवादी पार्टी वही जिम्मेदारी निभा रही है। BJP सरकार ने अयोध्या में एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर जमीन के मुआवजे में भेदभाव किया। उनके साथ अन्याय किया। उन्हें प्रताड़ित किया।
वहां के लोगों ने सरयू नदी में खड़े होकर भाजपा को वोट नहीं देने की कसम खायी थी। इसी तरह से अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण में व्यापारियों और आम लोगों के मकानों दुकानों का उचित मुआवजा नहीं मिला। जमीनों के साथ बड़े पैमाने पर हेरफेर हुआ। भाजपा सरकार ने अयोध्या के लोगों के साथ न्याय नहीं किया। अयोध्या के पंच प्रमुख मंदिर राम निवास धाम के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर के हरिशंकर सफारी वाला की बात और उनकी मांगों की चर्चा भी राममंदिर के चढ़ावा चोरी की तरह होगी, इन्हें न्याय मिलेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ
राम मंदिर चोरी मामला: पुलिस जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा


3 thoughts on “अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश”
Comments are closed.