सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

Farmers

सरकार : सहकारी ग्राम विकास बैंक अभी भी 11.50 प्रतिशत दर पर दे रहा किसानों को लोन

  • मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना से लाभान्वित होते 2.86 करोड़ किसान
  • उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव ग्राम विकास बैंक की तानाशाही हुआ खुलासा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रदेश सरकार को किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने की घोषणा हवा हवाई साबित हुई। किसानों को सहकारी ग्राम विकास बैंकों के माध्यम से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा हुई थी। इस घोषणा के बाद भी किसानों को करीब 11.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ही ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण में ब्याज दर नहीं घटने से किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। इससे किसान काफी आहत भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही मार दी गयी गोली: अखिलेश यादव

विभागीय जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिसंबर माह में प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया था। इसके तहत किसानों को सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी। इस ऐलान को हुए करीब तीन माह का समय बीत चुका है लेकिन स्थित आज भी जस की तस बनी हुई है। किसानों की अभी भी 11.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

सरकार ने घोषणा के दौरान कहा था कि किसानों को सहकारी ग्राम विकास बैंकों के माध्यम से मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शेष ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इस घोषणा से प्रदेश के किसानों मेवजफी उम्मीद जगी थी। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव ग्राम विकास बैंक से किसानों को अब भी करीब 11.50 प्रतिशत की दर पर ही ऋण मिल रहा है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार की घोषणा को अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

जयशंकर की ईयू के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, व्यापार एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!

सरकार की योजना के मुताबिक लघु और सीमांत किसानों को यह ऋण मास्टर 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाना था। यह सुविधा मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत दी जानी थी। जिसके अंतर्गत सहकारी ग्राम विकास बैंक (LDB) के माध्यम से ऋण दिया जाना प्रस्तावित था और शेष ब्याज का भुगतान राज्य सरकार को किया जाना था। इस योजना से प्रदेश के करीब दो करोड़ लघु और सीमांत किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई थी। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 2.86 करोड़ किसान हैं। जिनमें करीब 78 प्रतिशत सीमांत 14 प्रतिशत लघु किसान हैं। एक हेक्टेयर से कम भूमि रखने वाले किसानों को सीमांत और 1 से 2 हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को लघु किसान की श्रेणी में रखा जाता है।

Spread the love

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कोटवा सड़क दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान

Kotwa Road: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More