रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

Untitled 8 copy 3

नया लुक ब्यूरो

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक ने कैंटर में किताबें होने तथा उन्हें मेरठ से लाने की जानकारी दी। कागजातों की जांच के दौरान चालक के पास ई-वे बिल नहीं पाया गया और प्रस्तुत बिलों में भी विसंगतियां मिलीं, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। जांच के दौरान कैंटर के भीतर बड़ी मात्रा में NCERT की पुस्तकें मिलीं।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

चालक की निशानदेही पर संबंधित गोदाम का पता लगाया गया। संदेह के आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया पुस्तकों को नकली बताया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 10 लाख पुस्तकों का भंडारण पाया गया। जांच में गोदाम स्वामी का नाम राजेश कुमार जैन पाया गया, जबकि गोदाम संदीप नामक व्यक्ति को किराये पर दिया गया था।

ये भी पढ़ें

सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

नई दिल्ली से आई NCERT की जांच टीम द्वारा पुस्तकों की गुणवत्ता जांच में पाया गया कि छपाई, कागज, बाइंडिंग और कवर डिजाइन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। साथ ही, एनसीईआरटी के लोगो में कूटरचना करते हुए “NCERT” के स्थान पर “ACERT” अंकित कर आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से पुस्तकों का मुद्रण, वितरण और भंडारण किया जा रहा था। एनसीईआरटी टीम द्वारा पुस्तकों के नकली होने की पुष्टि के बाद कोतवाली रुद्रपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Spread the love

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद हमलावर ए अहमद सौदागर Lucknow: BBD थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने BBD कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई […]

Spread the love
Read More