UN terrorism stance news :यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड

 UN terrorism stance news

UN terrorism stance news : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद और मानवता संकट दोनों मोर्चों पर देश का रुख पुरजोर तरीके से रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म स्ट्रैटेजी (जीसीटीएस) के नौवें रिव्यू के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजदूत हरीश ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को किसी भी आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए “दोहरे मापदंड” और राजनीतिक नैरेटिव को पूरी तरह खारिज किया जाए। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में बताया कि हरीश ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि एक आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होता है और काउंटर-टेररिज्म के प्रयासों को किसी भी झूठी समानता से कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है, जिसने देश की ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति को आकार दिया है।

भारत ने टेरर फाइनेंसिंग (आतंकवादी वित्तपोषण) को रोकने और उभरती तकनीकों के दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताई। इसके साथ ही राजदूत हरीश ने तीन दशक पुराने ‘कॉम्प्रीहेंसिव कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल टेररिज्म’ (सीसीआईटी) को जल्द से जल्द अपनाने की मांग दोहराई, ताकि वैश्विक स्तर पर आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मिलना बंद हो सके। इससे एक दिन पहले, राजदूत हरीश ने यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी ( UNRWA ) की ‘प्लेजिंग कॉन्फ्रेंस’ में भारत का आधिकारिक बयान प्रस्तुत किया था। गाजा की नाजुक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए

उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक फिलीस्तीनी लोगों को 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की विकास और मानवीय सहायता प्रदान की है, जिसमें पिछले तीन वर्षों में भेजी गई 150 टन राहत सामग्री शामिल है। भारतीय मिशन के बयान के अनुसार भारत ने यूएनआरडब्ल्यूए के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता का संकल्प लिया है। हरीश ने भारत के इस रुख को भी साफ किया कि नई दिल्ली एक बातचीत के जरिए ‘द्वि-राष्ट्र समाधान’ (टू-स्टेट सॉल्यूशन) का समर्थन करती है, जिससे एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलीस्तीन देश की स्थापना हो सके, जो सुरक्षित सीमाओं के भीतर इजरायल के साथ शांति से रह सके।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ीं, एंकल इंजरी से बेन सियर्स बाहर हुए

EPFO में नई व्यवस्था लागू: डिजिटल सिस्टम और तेज क्लेम प्रोसेस पर जोर

मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 

 

 

Spread the love

One thought on “UN terrorism stance news :यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड”

Comments are closed.

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More