न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ीं, एंकल इंजरी से बेन सियर्स बाहर हुए

 

Cricket injury news  : वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बेन सियर्स एंकल इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 12 जुलाई से शुरू होने जा रही है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था, लेकिन घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही टीम को यह बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

एंकल इंजरी के कारण बाहर हुए सियर्स

बेन सियर्स को पहले ही आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान एंकल में परेशानी हुई थी, जिसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बनी रही। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी वह असहज नजर आए थे। हालत को देखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एहतियातन उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रखने का फैसला लिया है। सियर्स अब सीधे घर लौटेंगे।

बेन लिस्टर को मिला मौका

सियर्स की जगह टीम में तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को शामिल किया गया है। लिस्टर पहले भी वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं और अब तक 6 विकेट हासिल कर चुके हैं। वह टीम से जुड़ने के लिए गुयाना में स्क्वाड को जॉइन करेंगे।

न्यूजीलैंड टीम में नई ऊर्जा और बदलाव

इस सीरीज में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। मैथ्यू फिशर को पहली बार वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि जैकब डफी भी टीम का हिस्सा हैं। टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर इस सीरीज को अहम मान रहे हैं।

न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

EPFO में नई व्यवस्था लागू: डिजिटल सिस्टम और तेज क्लेम प्रोसेस पर जोर

मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

Jeans Cleaning Tips: जींस धोने का सही तरीका जानिए, इन गलतियों से बचेंगे तो सालों तक रहेगी नई जैसी

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ीं, एंकल इंजरी से बेन सियर्स बाहर हुए”

Comments are closed.

Sports

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

Kabaddi Competition: महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बी.ए. तृतीय वर्ष की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 43–10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में विभिन्न संकायों की कुल […]

Spread the love
Read More
Sports

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

IND vs WI 2nd ODI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 से आगे है, जबकि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More