मधुमिता शुक्ला की बहन ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मेरे घर पर हुआ बम हमला, जान को खतरा

Nidhi Shukla bomb attack

लखीमपुर खीरी में कवियत्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला के घर तड़के बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखीमपुर खीरी! उत्तर प्रदेश के लखीमपुर

Nidhi Shukla bomb attack : खीरी में चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कवियत्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे उनके घर के बाहर बम से हमला किया गया। उन्होंने सदर कोतवाली में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी और उनके परिवार का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

निधि शुक्ला का कहना है कि यह हमला उन्हें डराने-धमकाने और मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में चल रही कानूनी लड़ाई से पीछे हटाने के उद्देश्य से कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हमला कराने वालों की होगी। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा तत्काल बढ़ाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

निधि शुक्ला शहर के मिश्राना मोहल्ले में रहती हैं। उनके मुताबिक, 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात करीब तीन बजे घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। उस समय वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने घबराकर फोन किया और कहा कि बाहर बम विस्फोट जैसा तेज धमाका हुआ है। सिपाही ने दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला, तब उन्हें बाहर हुए विस्फोट की जानकारी दी गई।

निधि शुक्ला ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में उनके लिए तीन सशस्त्र और एक सिविल पुलिसकर्मी की सुरक्षा स्वीकृत है, लेकिन पिछले एक वर्ष से दिन में केवल एक सिपाही और रात में एक सिपाही ही तैनात रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करने के बावजूद पुलिस ने बल की कमी का हवाला देकर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। निधि शुक्ला ने दावा किया कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी उनके घर पर फायरिंग हुई थी, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। उनका कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

निधि शुक्ला ने शिकायत में कहा कि उनकी किसी अन्य व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, मधुमणि, रोहित, संतोष और प्रकाश मणि के परिवार के लोगों के अलावा उनका किसी अन्य से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई भी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी। निधि शुक्ला का आरोप है कि वह मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में कानूनी पैरवी कर रही हैं। साथ ही इस मामले पर एक पुस्तक और गीतों का एल्बम लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही हैं। उनका दावा है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

राम और कांग्रेस: अयोध्या है बहाना, राजनीति है चमकाना

सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पीसी मीणा

Today’s Horoscope मेष की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेंगे नए अवसर

 

Spread the love

One thought on “मधुमिता शुक्ला की बहन ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मेरे घर पर हुआ बम हमला, जान को खतरा”

Comments are closed.

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More