ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

Lucknow

बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में शोक

पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ग्रेटर नोएडा में को उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक महिला उपनिरीक्षक रश्मि गौतम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि मौत की वजह प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव घर के भीतर बाथरूम में पड़ा मिला। बताया जा रश्मि गौतम जारचा थाने में तैनात थी। रोज की तरह वह सोमवार को ड्यूटी से आने के बाद खाना खाने के बाद सो रही थी कि मंगलवार सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो घरवाले उसकी तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के किसी सदस्य की निगाह बाथरूम की ओर गई देखा कि रश्मि गौतम अचेत अवस्था में पड़ी है। यह माजरा देख घरवालों ने पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज

यूपी के गोंडा से निकला क्रिकेट का सितारा, अब संभाल रहा टीम इंडिया की कमान

Senco Gold के शेयर में 8% की उछाल, रिकॉर्ड बिक्री का असर

 

 

Education Uttar Pradesh

BHU से फोरेंसिक लैब तक का सफर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान

Lucknow: राजधानी लखनऊ की होनहार वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्यों और वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन लखनऊ स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान प्रकोष्ठ) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. […]

Read More
Prayagraj
Uttar Pradesh

निषाद पार्टी की नई कार्यकारिणी को डॉ. संजय ने दिलाई शपथ

एक से 11 विधायक तक पहुंची निषाद पार्टी: डॉ. संजय निषाद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Prayagraj: सोमवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी की नवनियुक्त मंडलीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद […]

Read More
New Delhi
homeslider National

बागवानी उत्पादन में 4.36% की वृद्धि, 3869 लाख टन पहुंचने का अनुमान

New Delhi: देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में बागवानी फसलों के उत्पादन में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, देश में कुल बागवानी उत्पादन बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंच सकता है। यह आंकड़ा वर्ष 2024-25 […]

Read More