डेकेयर में मासूमों पर अत्याचार! वॉशिंग मशीन में डालने और बाथरूम में बंद करने के आरोप

Daycare

Daycare IT  कंपनी के कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए संचालित एक डेकेयर सेंटर में दो से तीन साल के मासूम बच्चों के साथ कथित शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने पांच महिला देखभालकर्ताओं (Caregivers) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पीसी मीणा

वायरल वीडियो में गंभीर आरोप

यह मामला बेंगलुरु में आईटी कंपनी कैपजेमिनी के HAL परिसर में संचालित डेकेयर सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो फुटेज में कथित तौर पर बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार दिखाई देने का दावा किया गया है। आरोप है कि बच्चों के रोने या शरारत करने पर उन्हें डराने-धमकाने के लिए कई आपत्तिजनक तरीके अपनाए गए। शिकायत के अनुसार, कुछ बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाने, शौचालय में जबरन बिठाने, जेट स्प्रे से उनके मुंह पर पानी डालने, बाथरूम में बंद करने और लगातार धमकाने जैसी हरकतें की गईं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

बताया जा रहा है कि यह डेकेयर सेंटर कंपनी के कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए संचालित किया जाता है, जहां माता-पिता काम पर जाते समय बच्चों को छोड़ते हैं और शाम को वापस ले जाते हैं। सोमवार को कथित घटनाओं का वीडियो व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल होने के बाद कई अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

पांच महिला देखभालकर्ताओं पर मामला दर्ज

पुलिस ने किशोर न्याय बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत पांच महिला देखभालकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और यह भी जांच की जाएगी कि क्या डेकेयर सेंटर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

ये भी पढ़े

राम और कांग्रेस: अयोध्या है बहाना, राजनीति है चमकाना

जांच जारी, सच्चाई सामने आने का इंतजार

फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और डेकेयर सेंटरों में निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Today’s Horoscope मेष की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेंगे नए अवसर

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस 2026: खेल की हर कहानी को दुनिया तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सलाम

सुरेश कुमार खन्ना और डॉ. राजेश्वर सिंह ने लॉन्च किया ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान

उतरठिया में दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फूटा व्यापारियों का गुस्सा

IPL अंपायरिंग की कमाई का खुलासा, अनिल चौधरी ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े

Spread the love

2 thoughts on “डेकेयर में मासूमों पर अत्याचार! वॉशिंग मशीन में डालने और बाथरूम में बंद करने के आरोप”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More