IPL अंपायरिंग की कमाई का खुलासा, अनिल चौधरी ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े

IPL Umpire Earnings

IPL Umpire Earnings :  भारतीय क्रिकेट में अंपायरिंग को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन इस बार पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिलने वाली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 2025 में अंपायरिंग से संन्यास लेने वाले चौधरी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि इस पेशे में न सिर्फ सम्मान है बल्कि कमाई भी काफी आकर्षक है। अनिल चौधरी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अंपायरिंग करने पर एक मैच के लिए लगभग 4000 अमेरिकी डॉलर मिलते हैं। अगर कोई अंपायर प्लेऑफ मुकाबले में जिम्मेदारी निभाता है तो यह राशि बढ़कर करीब 6000 डॉलर हो जाती है। वहीं, IPL फाइनल में अंपायरिंग करने पर लगभग 8000 डॉलर तक का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा दैनिक भत्ते के रूप में भी अंपायरों को अतिरिक्त राशि मिलती है।

यह भी पढ़ें

क्या है Telephobia? क्यों Gen Z को कॉल से ज्यादा आसान लगता है टेक्स्ट करना?

उन्होंने बताया कि पूरे IPL सीजन के दौरान एक अंपायर की औसत कमाई लगभग 45 से 50 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में अनुभवी अंपायरों को अलग से 20 से 25 लाख रुपये तक की अतिरिक्त कमाई भी हो सकती है, जिससे यह पेशा आर्थिक रूप से काफी मजबूत बन जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कमाई पर बात करते हुए चौधरी ने कहा कि टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने पर करीब आ़़ठ लाख रुपये मिलते हैं। खास बात यह है कि यह राशि मैच के परिणाम या अवधि पर निर्भर नहीं करती। चाहे मैच जल्दी खत्म हो जाए, रद्द हो जाए या किसी कारण से बाधित हो, अंपायर को पूरी फीस मिलती है। वहीं, T20 इंटरनेशनल मैच के लिए लगभग  दो लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।

इस बातचीत के दौरान अनिल चौधरी ने पूर्व भारतीय कप्तान से MS धोनी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि DRS (Decision Review System) को लेकर धोनी का निर्णय बेहद सटीक और भरोसेमंद होता है। चौधरी के अनुसार, विकेट के पीछे खड़े होकर धोनी गेंद की दिशा और स्थिति को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं, जिससे उनका जजमेंट काफी मजबूत रहता है। यही वजह है कि उन्हें रिव्यू लेने के मामलों में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिना जाता है। चौधरी ने यह भी कहा कि धोनी की खेल समझ और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। मैदान पर उनकी शांत सोच और सटीक फैसले टीम के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होते हैं। इस खुलासे के बाद क्रिकेट फैंस के बीच अंपायरिंग की कमाई और धोनी की DRS क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की घबराहट: आर्थिक तबाही की आशंका जताकर दुनिया से लगाई गुहार

कुशीनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 थानों के थानेदार बदले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज

IndiGo का नया ‘Lite Fare’: कम सामान वालों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर

Spread the love

One thought on “IPL अंपायरिंग की कमाई का खुलासा, अनिल चौधरी ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े”

Comments are closed.

New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More
Sports

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनके लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को बताया। सिद्धू के मुताबिक, नंबर-3 पर लगातार रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत तक पहुंचाना कोहली को बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है। ‘विराट कोहली सबसे आगे हैं‘ सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More