‘लॉक अप 2’ का पहला एलिमिनेशन होगा खास, कंगना रनौत की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन

Kangana Ranaut  : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन में पहले एलिमिनेशन एपिसोड से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत इस वीकेंड स्पेशल एपिसोड में ‘जनता की आवाज‘ के रूप में नजर आएंगी। हालांकि इस सीजन की मेजबानी फराह खान और रितेश देशमुख कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, कंगना रनौत पहले एलिमिनेशन एपिसोड में जूरी की भूमिका निभाएंगी और फराह खान तथा रितेश देशमुख के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन का आकलन करेंगी। यह एपिसोड सीजन का पहला एविक्शन तय करेगा।

कंगना रनौत की टीम ने शो में वापसी को लेकर कहा कि ‘लॉक अप‘ हमेशा सच्चाई का सामना करने वाला शो रहा है। उन्होंने कहा कि हर फैसले की एक कीमत होती है और इस वीकेंड दर्शकों को कई अहम मोड़ देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह नॉमिनेशन के बाद पांच कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में पहुंच गए हैं। इनमें श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर शामिल हैं। इनमें से किसी एक का सफर पहले एलिमिनेशन के साथ समाप्त होगा।

इस बीच, शो की निर्माता एकता कपूर ने स्पष्ट किया है कि कंगना रनौत इस बार फुल-टाइम होस्ट के रूप में नहीं लौटीं क्योंकि दूसरे सीजन के फॉर्मेट, विजन और प्रेजेंटेशन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। उनके अनुसार, मेकर्स ने फ्रेंचाइजी को नई पहचान देने के उद्देश्य से मूल जेलर-होस्ट कॉन्सेप्ट में बदलाव किया है।  हालांकि कंगना इस सीजन की नियमित होस्ट नहीं हैं, लेकिन पहले एलिमिनेशन एपिसोड में उनकी मौजूदगी को शो का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

माइग्रेन को हल्के में न लें, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव बन रहे बड़ी वजह

प्रशासनिक शुचिता पर सवाल: क्या सचमुच बदला गया यूपी लोक सेवा आयोग का ढांचा?

36 में 27 गुण मिले, फिर भी नहीं बचा रिश्ता; केतन अग्रवाल मौत मामले में नए खुलासे

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखा विरोध: ट्रस्ट भंग करने और नई व्यवस्था बनाने की उठी मांग

 

Spread the love

2 thoughts on “‘लॉक अप 2’ का पहला एलिमिनेशन होगा खास, कंगना रनौत की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन”

Comments are closed.

Entertainment

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान

Bollywood News :  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की सफलता और रणवीर के दमदार अभिनय ने एक बार फिर उनके स्टारडम को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इसी बीच निर्देशक रोहित शेट्टी का करीब दो साल पुराना एक इंटरव्यू सोशल मीडिया और फिल्मी […]

Spread the love
Read More
Kanpur
Entertainment

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More