राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुरक्षा में ढिलाई बनी चोरी की वजह? जांच में कई राज बेनकाब

Ayodhya News : राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, जिस काउंटिंग रूम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रकम की गिनती होनी थी, वहीं सुरक्षा नियमों की अनदेखी और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के बीच नोटों की गड्डियां गायब होती रहीं। जांच में यह भी सामने आया है कि काउंटिंग के दौरान समोसे और कचौड़ी की पार्टियां आयोजित होती थीं,

जिनका भुगतान कथित तौर पर चढ़ावे की रकम से किया जाता था। मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने उससे कथित अवैध धन के स्रोत, चढ़ावे की रकम बाहर ले जाने के तरीकों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी।

जांच के दौरान पता चला कि काउंटिंग रूम में एक शिफ्ट में करीब 22 कर्मचारी तैनात रहते थे, लेकिन प्रवेश और निकास के दौरान न तो सख्त फ्रिस्किंग होती थी और न ही ड्रेस कोड का पालन कराया जाता था। आरोप है कि कर्मचारी डबल जेब वाले कपड़े और जूते-मोजे पहनकर नोटों की गिनती करते थे, जिससे नकदी बाहर ले जाने की आशंका बढ़ गई।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां थीं। कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रभावी निगरानी नहीं थी और नियमित तलाशी की व्यवस्था भी लगभग समाप्त हो चुकी थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह केवल लापरवाही थी या सुनियोजित तरीके से चढ़ावे की रकम का गबन किया गया।

जांच के दायरे में निगरानी व्यवस्था भी आ गई है। पुलिस उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर सुरक्षा नियमों में बदलाव कर जांच व्यवस्था कमजोर करने के आरोप हैं। इसके अलावा, मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज, बरामद नकदी और संबंधित बयानों की भी जांच की जा रही है। चढ़ावे के कैश प्रबंधन में शामिल बैंकिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा हो रही है। शुरुआती जांच के आधार पर कुछ बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी की जांच की जा रही है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

‘लॉक अप 2’ का पहला एलिमिनेशन होगा खास, कंगना रनौत की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन

प्रशासनिक शुचिता पर सवाल: क्या सचमुच बदला गया यूपी लोक सेवा आयोग का ढांचा?

36 में 27 गुण मिले, फिर भी नहीं बचा रिश्ता; केतन अग्रवाल मौत मामले में नए खुलासे

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखा विरोध: ट्रस्ट भंग करने और नई व्यवस्था बनाने की उठी मांग

2 thoughts on “राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुरक्षा में ढिलाई बनी चोरी की वजह? जांच में कई राज बेनकाब”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More
Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित प्रबंधिका ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया ए अहमद सौदागर Lucknow:  हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के […]

Read More