‘खेला खेला ना ये ननदो’ ने मचाई धूम, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी छाई

Goldi Yadav New Song

Goldi Yadav New Song :  मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुए इस लोकगीत को गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। ननद-भाभी के रिश्ते और उनकी नोकझोंक पर आधारित इस गीत को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके बोल शिव हरि फौजी ने लिखे हैं, जबकि संगीत गौरव विशाल और रौशन प्रताप ने तैयार किया है।

वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी भोजपुरी दर्शकों के लिए स्वच्छ, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘खेला खेला ना ये ननदो’ भोजपुरी लोक संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को दर्शाने वाला गीत है। माही श्रीवास्तव ने कहा कि गाने की कहानी सुनते ही उन्हें विश्वास हो गया था कि यह दर्शकों को पसंद आएगा। उन्होंने इसके लिए निर्माता रत्नाकर कुमार और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।गायिका गोल्डी यादव ने कहा कि इस गीत के बोल और लोक संगीत की मिठास ने उन्हें विशेष रूप से आकर्षित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत श्रोताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा।

गोल्डी यादव कौन हैं?

भोजपुरी संगीत जगत की चर्चित गायिका गोल्डी यादव अपनी दमदार आवाज, लोकगीतों और ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों के लिए खास पहचान रखती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गीत गाए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा और सुना गया है। उनकी गायकी में पारंपरिक भोजपुरी लोक संगीत और आधुनिक अंदाज का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जिसकी वजह से वे हर उम्र के श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं।

गोल्डी यादव ने भोजपुरी फिल्मों, म्यूजिक एल्बमों और स्टेज शोज़ के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जबकि उनके नए गाने रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय महिला गायिकाओं में गिनी जाती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

विदाई समारोह में बोले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ,सेना की ताकत उसके जवान

कैब से शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत, होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत

चढ़ावा चोरी जांच तेज: चंपत राय का बयान दर्ज, गवाहों और दस्तावेजों से होगा मिलान

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाएगा नुक्कड़ नाटक ‘बधाई हो बधाई’, 200 जिलों में होगा मंचन

 

 

Spread the love

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More