कैब से शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत, होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत

Bengaluru Crime News

Bengaluru  : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी करने के लिए घर से भागे एक प्रेमी जोड़े की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म होती नजर आई। जिले के मुद्देनहल्ली स्थित एक होमस्टे में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या, आत्महत्या व जहर देने समेत सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है।

होमस्टे से मिले कई अहम सुराग

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक रस्सी, बड़ी संख्या में टैबलेट, उल्टी के निशान और एक तकिया बरामद हुआ है। हालांकि युवती के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

तीन दिन से होमस्टे में ठहरा था कपल

जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले तीन दिनों से होमस्टे में ठहरे हुए थे। मृतका की पहचान बेंगलुरु निवासी सुरभि के रूप में हुई है, जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी। वहीं उसका प्रेमी मोहम्मद संजीत अली केरल का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैब में हुई थी मुलाकात, फिर हुआ प्यार

पुलिस जांच में पता चला है कि सुरभि और संजीत अली की पहली मुलाकात एक कैब बुकिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों पहले भी घर छोड़कर साथ रह चुके थे।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरभि ने अपनी मां से संजीत अली से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार का आरोप है कि संजीत ने सुरभि के साथ मारपीट की और उसे नशीले पदार्थों की लत लग गई थी। बाद में परिवार उसे वापस घर ले आया और छह महीने तक रीहैबिलिटेशन सेंटर में उसका इलाज कराया गया।

हत्या, आत्महत्या या जहर?

चिक्काबल्लापुर पुलिस अधीक्षक कुशल चौक्सी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का या फिर जहर देने का। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद आत्महत्या की कोशिश की या दोनों ने एक साथ आत्महत्या का प्रयास किया।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले कुमारस्वामी लेआउट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका था। आरोप है कि एक पार्टी के दौरान उनके पास से कथित तौर पर नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अस्पताल में भर्ती युवक के बयान का इंतजार कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाएगा नुक्कड़ नाटक ‘बधाई हो बधाई’, 200 जिलों में होगा मंचन

चढ़ावा चोरी जांच तेज: चंपत राय का बयान दर्ज, गवाहों और दस्तावेजों से होगा मिलान

मैं श्मशान की ठंडी राख, कुछ बोल रही हूं

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का फूटा गुस्सा, कहा- रक्षक ही बन गए भक्षक

 

Spread the love

One thought on “कैब से शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत, होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More