CBSE Three-Language Rule गाइडलाइन: 10वीं के छात्रों को मिली बड़ी राहत

178273565657

CBSE Three Language Policy 2026 : CBSE ने त्रि-भाषा नीति  पर नई गाइडलाइन जारी की है, जिससे 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड के अनुसार, 2026-27 सत्र में 10वीं कक्षा के मौजूदा छात्रों पर नया तीन-भाषा नियम लागू नहीं होगा और वे पुराने दो-भाषा सिस्टम के तहत ही पढ़ाई जारी रखेंगे। जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि 7वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्रों को भी 10वीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। हालांकि 9वीं कक्षा के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से तीसरी भाषा का मूल्यांकन केवल स्कूल-आधारित आंतरिक आकलन के जरिए किया जाएगा।

CBSE की गाइडलाइन के अनुसार, तीसरी भाषा (R3) के तौर पर एक विदेशी भाषा भी चुनी जा सकती है, लेकिन शर्त यह है कि दो भाषाएं भारतीय भाषाएं होना अनिवार्य है। 9वीं बैच जब 10वीं (2027-28) में पहुंचेगा, तब R3 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लागू नहीं होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रांजिशनल पीरियड में छात्रों को आवश्यक छूट और राहत दी जाएगी। नई नीति के तहत R1, R2 और R3 भाषा संरचना लागू होगी, जिसमें R1 मुख्य भाषा, R2 दूसरी भाषा और R3 तीसरी भाषा होगी, जिसे 2026-27 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

CBSE ने कहा है कि भारतीय भाषाओं में हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, उड़िया, असमिया सहित कई भाषाएं शामिल हैं, जबकि अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और अरबी जैसी भाषाएं विदेशी भाषाओं की श्रेणी में आती हैं। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि पूरी भाषा नीति को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा ताकि छात्रों पर अचानक कोई शैक्षणिक दबाव न पड़े। अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

‘खेला खेला ना ये ननदो’ ने मचाई धूम, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी छाई

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

Spread the love

One thought on “CBSE Three-Language Rule गाइडलाइन: 10वीं के छात्रों को मिली बड़ी राहत”

Comments are closed.

The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Education

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में गुरुवार को मीना का जन्मदिन एवं मीना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवम् शर्मा ने कहा कि मीना मंच […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

स्काउट-गाइड से अनुशासन और एकता की सीख: हमीदुल्लाह खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य […]

Spread the love
Read More