अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित

Ayodhya Donation Controversy

Ayodhya Donation Controversy प्रदीप सिन्हा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

राम मंदिर दान विवाद पर पतंजलि यादव की टिप्पणी

विजय श्रीवास्तव

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के बीच लखनऊ के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता साबित होती है तो कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए और मंदिर की धनराशि की पूरी भरपाई कराई जानी चाहिए।

उत्तरठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि के कारण उन्हें विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े

राम के नाम पर लूट…एक था रामालय ट्रस्ट

व्यापार मंडल के विधि सलाहकार प्रदीप कुमार सिन्हा (एडवोकेट) ने कहा कि यदि जांच में गबन या चोरी की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों से कथित रूप से हड़पी गई राशि और सामान की वसूली कर उसे मंदिर के खजाने में वापस जमा कराया जाना चाहिए। साथ ही कानून के तहत उचित दंड भी दिया जाना चाहिए।

तेलीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पतंजलि यादव ने कहा कि मंदिर जैसी आस्था के केंद्र में कथित अनियमितता की खबरों से श्रद्धालु आहत हैं। उनका मानना है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े

महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक से हड़कंप परीक्षा रद्द, जांच शुरू…कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग

व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी। उनका विश्वास है कि कानून अपना काम करेगा और दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे जवाबदेह बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था में सुधार के सुझाव

व्यापारियों ने भविष्य में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई सुझाव भी दिए। उनका कहना है कि मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में नियमित ऑडिट की व्यवस्था होनी चाहिए, चढ़ावे का लेखा-जोखा डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जाए और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

“रोज सुबह 15 मिनट स्क्वाट्स का कमाल, तेजी से बर्न होगा फैट और मजबूत बनेगा पूरा शरीर”

Spread the love

One thought on “अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More