IND vs AFG: चेतावनी के बाद भी नहीं माने शाहिदी, ICC ने लिया सख्त फैसला

ICC

IND vs AFG : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आधिकारिक फटकार लगाई है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में शाहिदी ने शानदार शतक जड़ा था, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मैच के दौरान उनके आचरण को लेकर ICC ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।

पिच को नुकसान पहुंचाने का लगा आरोप

ICC के अनुसार हश्मतुल्लाह शाहिदी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन किया। यह नियम बल्लेबाज द्वारा जानबूझकर या टाले जा सकने वाले तरीके से पिच को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। मैच के दौरान शाहिदी को पिच पर दौड़ने के तरीके को लेकर दो बार अनौपचारिक चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में उन्हें आधिकारिक चेतावनी भी जारी की गई। हालांकि, 40वें ओवर में उन्होंने फिर से पिच के बीच से दौड़कर नियमों का उल्लंघन किया।

टीम पर लगी पांच रन की पेनाल्टी

बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर मैच अधिकारियों ने अफगानिस्तान की टीम पर पांच रन की पेनाल्टी लगा दी। इसके बाद मामला ICC के पास पहुंचा, जहां शाहिदी को लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया। ICC के नियमों के तहत इस तरह के उल्लंघन पर खिलाड़ी को आधिकारिक फटकार, मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं।

गलती स्वीकार करने पर नहीं हुई सुनवाई

अफगान कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसके चलते मामले में औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदान पर मौजूद अंपायर क्रिस गैफनी और रोहन पंडित, थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ तथा फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने शाहिदी के खिलाफ आरोप दर्ज कराया था। ICC ने स्पष्ट किया कि यह पिछले 24 महीनों में शाहिदी का पहला अनुशासनात्मक अपराध है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू

क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी

 

 

2 thoughts on “IND vs AFG: चेतावनी के बाद भी नहीं माने शाहिदी, ICC ने लिया सख्त फैसला”

Comments are closed.

Uncategorized

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

 शाश्वत तिवारी Kathmandu:  भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी का दो दिवसीय नेपाल दौरा संपन्न हो गया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित […]

Read More
Islamabad
International Uncategorized

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, LPG सिलेंडर ₹7,000 तक पहुंचा

Islamabad: पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होने के बाद कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 किलो के एक सिलेंडर का दाम करीब 7,000 पाकिस्तानी रुपए तक […]

Read More
Maharajganj
Uncategorized

गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

पगड़ी और तलवार भेंट कर अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के रूप में किया सम्मानित उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर व्हाइट हाउस द मैरिज हॉल, नौतनवां में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी को नारी शक्ति एवं झांसी की रानी […]

Read More