प्रदेश की तीन जेलों में सब्जी की आपूर्ति करने वाली जेल में सब्जी का संकट

Sitapur Jailer

बीज खरीद के लिए मुख्यालय ने आवंटित किए थे करीब डेढ़ लाख रुपए

Sitapur Jailer जेलों में घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए कि उन्हें अब न तो शासन और न ही मुख्यालय का कोई खौफ रह गया है। प्रदेश की तीन जेलों को सब्जी की आपूर्ति करने वाली सीतापुर जेल इन दिनों खुद ही सब्जी के संकट से जूझ रही है। सब्जी उत्पादन के लिए आवंटित करीब डेढ़ लाख रुपए की धनराशि गृहनगर के बगल की जेल में तैनात किए गए जेलर हजम कर गए। घटिया किस्म के बीज खरीदे जाने से जेल में पिछले करीब एक माह से सब्जी का संकट बना हुआ है। बंदियों को आलू की सब्जी खिलाकर मामले को दबाया जा रहा है। उधर जेल अधिकारी इस गंभीर मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़े

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

मामला सीतापुर जेल का है। राजधानी लखनऊ सीमा से सटी सीतापुर जेल इन दिनों सब्जी के संकट से जूझ रही है। सूत्रों का कहना है सीतापुर जेल से प्रदेश की लखनऊ जिला, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जेल में सब्जी की आपूर्ति की जाती रही है। सब्जी के उत्पादन में अव्वल मानी जाने वाली सीतापुर जेल वर्तमान समय में जेलर की खाऊं कमाऊ नीति की वजह से सब्जी का व्यापक संकट उत्पन्न हो गया है। सूत्र बताते है कि कारागार मुख्यालय ने सब्जी के बीज खरीदने के लिए सीतापुर जेल का करीब डेढ़ लाख रुपए की धनराशि का आवंटन किया था। सूत्रों की माने तो गृहजनपद के निकट की जेल पर तैनात किए गए जेलर आरके वर्मा ने गुणवत्तापूर्ण अच्छे बीज खरीदने के बजाए घटिया किस्म के बीज खरीदकर आवंटित धनराशि में गोलमाल कर जेल में हो रहे सब्जी उत्पादन को ही ध्वस्त कर दिया। इससे जेल में बंदियों के सामने सब्जी का संकट उत्पन्न हो गया है।

ये भी पढ़े

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

सूत्रों का कहना है कि घटिया किस्म के बीज खेतों में पड़ने ने जेल में सब्जी का उत्पादन न के बराबर रह गया है। प्रदेश की तीन जेलों के अलावा विभाग के उच्चाधिकारियों के घरों पर प्रतिदिन सब्जी भेजने वाली सीतापुर जेल जेलर के गोलमाल की वजह से जेल के बंदियों तक को पर्याप्त मात्रा में सब्जी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उधर इस संबंध में जब सीतापुर जेल अधीक्षक प्रीति यादव और जेलर आरके वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी दोनों ही अधिकारियों का फोन नहीं उठा।

गृहजनपद के बगल जनपद की जेल पर कर दी जेलर की तैनाती

कारागार मुख्यालय में तैनात एआईजी जेल प्रशासन की वसूली ने जेलों की व्यवस्थाओं को ही ध्वस्त कर दिया है। शासन के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी अधिकारी को गृहजनपद के निकट जनपद में तैनाती नहीं दी जाएगी। इस निर्देश के बाद भी एआईजी के हरदोई जनपद के मूल निवासी आरके वर्मा को हरदोई की सीमा से सटी सीतापुर जेल पर तैनात कर दिया गया है। यह मामला विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

BSF-BGB वार्ता सम्पन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

युवती से बातचीत बनी जानलेवा: मामा ने कार से किया खतरनाक हमला, CCTV में खुला राज

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है पपीता, इन बीमारियों में बढ़ सकती है परेशानी

खाली पेट पिएं जीरा-धनिया-सौंफ का पानी, तेजी से घट सकता है बढ़ता वजन

RBI का बड़ा एक्शन: मुंबई के इस सहकारी बैंक पर छह महीने की प्रतिबंध

2 thoughts on “प्रदेश की तीन जेलों में सब्जी की आपूर्ति करने वाली जेल में सब्जी का संकट

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More