BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF BGB

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।  वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व BSF के महानिदेशक  प्रवीण कुमार, आईपीएस ने किया, जबकि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व BGB के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी ने किया।  दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच सर्वोच्च द्विपक्षीय तंत्र मानी जाने वाली इस वार्ता में सीमा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन तथा आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। चर्चा सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक तथा भविष्य-दृष्टि से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जो दोनों देशों के बीच विद्यमान आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना को प्रतिबिंबित करती है।

महानिदेशक  प्रवीण कुमार
महानिदेशक प्रवीण कुमार

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों, हथियारों, जाली भारतीय मुद्रा, स्वर्ण एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी, अवैध सीमा पार गतिविधियों तथा मानव तस्करी जैसे सीमा-पार अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त सीमा पर होने वाली मृत्यु एवं अन्य घटनाओं, अवैध, अनजाने अथवा बलपूर्वक सीमा पार करने की घटनाओं, सीमा अवसंरचना के विकास, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (CBMP) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वास-निर्माण उपायों की भी समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर शांति, स्थिरता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई तथा समन्वित गश्त, सतर्क निगरानी, वास्तविक समय में सूचना साझाकरण और सीमा-पार आपराधिक नेटवर्कों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की। सीमा क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की पवित्रता एवं अवैध गतिविधियों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया।

BSF और BGB ने सीमा-पार अपराधों, उग्रवादी गतिविधियों तथा सीमा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने सम्मेलन के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए आपसी विश्वास, पेशेवर सहयोग एवं ऑपरेशनल कॉर्डिनेशन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। 11 जून 2026 को संयुक्त विचार-विमर्श अभिलेख (Joint Record of Discussions) पर हस्ताक्षर के साथ सम्मेलन का औपचारिक समापन हुआ। दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मेलन में लिए गए निर्णय और सहमतियाँ न केवल प्रभावी सीमा प्रबंधन को नई मजबूती प्रदान करेंगी, बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा द्विपक्षीय सहयोग को भी नई ऊर्जा देंगी।  अगली महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता नवंबर 2026 में ढाका, बांग्लादेश में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

असम में 18 साल से ऊपर नए आधार कार्ड पर रोक, हिमंता सरकार का बड़ा फैसला

अलगाव के बाद मौनी रॉय का बड़ा खुलासा, बोलीं—“मैं गे हूं”

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने अगले आर्मी चीफ, 30 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे एक और मौका दें

One thought on “BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More