
महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव के पूरब स्थित नहर रोड का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव के पूरब सरयू नहर रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक वृद्ध चलती बाइक से संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े
जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के अमृत महुआ गांव निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र राजभर उर्फ निन्कू पुत्र स्व. सूर्यवली किसी रिश्तेदार के साथ काली जगदीशपुर गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक, वह बाइक पर पीछे बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के बीच अचानक वह गश खाकर चलती बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़े
तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती
घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नाथनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन
फरेन्दा में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
सरकारी अधिकारी बनकर करता था ठगी, पुलिस ने 63 लाख के फ्रॉड का किया खुलासा

