ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

Election
  • लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों एवं उत्साहपूर्ण जुलूस के साथ व्यापार भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों को सौंपा।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी जुलूस में शामिल हुए तथा प्रत्याशियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More