फरेन्दा में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Illicit Liquor

25 लीटर कच्ची शराब और 10 कुंतल लहन बरामद, पुलिस ने गिरोह पकड़ा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Illicit Liquor पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भारी वैसी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी और घेराबंदी कर मौके से भाग रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

तलाशी के दौरान पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग 10 कुंतल लहन बरामद किया। लहन को आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. बाबूराम, निवासी मोतीगंज, कैम्पियरगंज
  2. पुष्पा, पुत्री बाबूराम, निवासी मोतीगंज, कैम्पियरगंज
  3. निशा, पत्नी रामबरन पटेल, निवासी कटहिया, कैम्पियरगंज
  4. राजेश यादव, पुत्र पांचू यादव, निवासी सरपतहा पक्का कुआं, कैम्पियरगंज

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में फरेन्दा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, अरुण कुमार, विजय शंकर यादव सहित हेड कांस्टेबल निखिल राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश, अमरेश यादव, पंकज कुमार तथा महिला कांस्टेबल शालिनी गुप्ता और गुड़िया की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती


Spread the love

The Kari custom in Pakistan
Crime News International

पाकिस्तान की खौफनाक परंपरा: पहले ‘कारी’ घोषित करते हैं, फिर छीन लेते हैं महिलाओं की जिंदगी

The Kari custom in Pakistan : पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तथाकथित ‘ऑनर किलिंग’ की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। कराची के बाहरी इलाके में एक सीमेंट फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में काम कर रहे मोहम्मद रमजान को अचानक घर से फोन आया। […]

Spread the love
Read More
SDRF
Crime News

चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

SDRF टीम के साथ पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सनी का पता नहीं लगा ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में नहाते समय 13 वर्षीय मासूम छात्र सनी कुमार बह गया। तेज बहाव के चलते वह गहराई में समा गया। […]

Spread the love
Read More
Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More