
Mumbai: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और उनके साथ काम कर चुके लोगों के बीच शोक का माहौल है। फिलहाल, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है।
दिव्या के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और रेडियो जगत से जुड़ीं आरजे रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने दिव्या को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।
आरजे रोहिणी रामनाथन ने दी निधन की जानकारी
ने अपनी पोस्ट में बताया कि दिव्या का जाना बेहद अचानक और अप्रत्याशित था। इस खबर ने उनके करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। रोहिणी ने दिव्या को प्यार से ‘डीवी’ कहकर याद किया और बताया कि वह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खास थीं।

रोहिणी रामनाथन
उन्होंने यह भी कहा कि दिव्या रेडियो स्टेशन से जुड़े लोगों के लिए एक मजबूत सहारा थीं। उनका समर्पण, दयालु स्वभाव और काम के प्रति लगन उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। रोहिणी के भावुक संदेश से साफ जाहिर होता है कि दिव्या ने अपने सहकर्मियों के बीच एक खास जगह बनाई थी।
‘डार्लिंग्स’ में निभाया था अहम किरदार
दिव्या विनेकर साल 2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का हिस्सा थीं। जसमीत के. रीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा और उससे जूझती एक महिला के संघर्ष पर आधारित थी। इस फिल्म में दिव्या ने महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था। भले ही वह मुख्य भूमिकाओं में शामिल नहीं थीं, लेकिन फिल्म में उनकी मौजूदगी उनके अभिनय सफर का अहम हिस्सा रही।

विद्या बालन की ‘जलसा’ में भी किया था काम
दिव्या ने ‘डार्लिंग्स’ के अलावा फिल्म ‘जलसा’ में भी काम किया था। साल 2022 में रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म की कहानी एक सड़क हादसे और उससे जुड़े लोगों की जिंदगी में आने वाले बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती है।
रेडियो और डिजिटल दुनिया में भी थीं सक्रिय
दिव्या विनेकर की पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं थी। वह रेडियो इंडस्ट्री से भी जुड़ी रही थीं। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फ्रीलांस कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया। उन्हें कविता लिखने का भी शौक था। उनके अचानक निधन से उनके चाहने वालों और सहकर्मियों को गहरा दुख पहुंचा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट में किया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बनना है पावरफुल? रोजाना अपनाएं ये आदतें
देवरिया: दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, सनसनी
आज़ाद हिंद सरकार की कल हुई थी स्थापना


One thought on “एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन, ‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं कांस्टेबल”
Comments are closed.