जून में ऑटो बाजार में धमाका, लॉन्च होंगी टाटा सिएरा EV समेत पाँच नई कारें

SUV

SUV अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस महीने भारतीय ऑटो बाजार में कई दमदार और प्रीमियम कारों की एंट्री होने जा रही है। इलेक्ट्रिक SUV से लेकर लग्जरी सेडान और हाई-परफॉर्मेंस SUV तक, कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा टाटा सिएरा EV की है, जिसका भारतीय ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार है।

बैंक बंद…लेकिन UPI चालू! जून में लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक

टाटा सिएरा EV
टाटा सिएरा EV

टाटा मोटर्स जून 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित Sierra EV को लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में हैरियर EV से नीचे की पोजिशनिंग के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। कंपनी इसे रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में पेश कर सकती है। डिजाइन के मामले में यह अपने ICE वर्जन से काफी मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें बंद ग्रिल और एयरोडायनामिक व्हील्स जैसे EV-विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

BYD का नया PHEV मॉडल
BYD का नया PHEV मॉडल

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी Atto 2 या Sealion 6 को PHEV तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कारें एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक पर लगभग 1000 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होंगी।

Skoda Kodiaq RS
Skoda Kodiaq RS

स्कोडा अपनी पहली RS-बैज वाली SUV भारत में लॉन्च करने जा रही है। Kodiaq RS में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर और टॉर्क देगा। स्पोर्टी डिजाइन, AWD सिस्टम और शानदार इंटीरियर इसे परफॉर्मेंस SUV सेगमेंट में खास बनाते हैं।

IMD का अलर्ट: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगा खतरा, देशभर में बारिश और तूफान की चेतावनी

Mercedes-Benz S-Class Facelift
Mercedes-Benz S-Class Facelift

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज 15 जून को नई S-Class Facelift लॉन्च करेगी। इसमें पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड S450e वेरिएंट पेश किया जाएगा। यह कार 435 हॉर्सपावर की ताकत और 680Nm टॉर्क के साथ आएगी और मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकेगी।

BMW X6 M60i
BMW X6 M60i

BMW की हाई-परफॉर्मेंस SUV X6 M60i भी इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा, जो 523 हॉर्सपावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह SUV महज 4.3 सेकंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। जून 2026 का महीना ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और लग्जरी सेगमेंट में आने वाली ये नई कारें बाजार में प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना देंगी।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Business

एक सितंबर से बदलेंगे ये नियम, LPG से कार तक पड़ेगा असर

CNG PNG Price : हर महीने की शुरुआत में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े नियमों में बदलाव होते हैं। अब 1 सितंबर 2026 से भी LPG, ईंधन की कीमतों, LPG e-KYC, कारों की कीमतों और एयरपोर्ट इमिग्रेशन से जुड़े कुछ बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More