Virat Kohli की विराट पारी के आगे उड़े गुजरात के टाइटंस

Virat Kohli

Virat Kohli :75 रनों को धाकड़ पारी खेल RCB को जीता ले गए विराट

 Virat Kohli : आज किंग कोहली का दिन था। ठीक वही अंदाज। वहीं धाकड़ बल्लेबाजी। वहीं जबरदस्त रन रेट। साथ में जबरदस्त एवरेज। आक्रामक अंदाज में कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ पारी की शुरुआत की। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर RCB को एक और विराट जीत नसीब हुई।

ओरेंज कैप को रेस में चौथे नंबर पर रहे विराट ने इस सीजन में कुल पांच अर्धशतक और एक सेंचुरी लगाई। इस दौरान विराट ने 25 छक्के और 73 चौके जड़े। टॉप 20 में विराट ने 56 से ज्यादा की औसत और 166 की स्ट्राइक रेट से 675 रन कूटे। जबकि ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की औसत 48.50 रही। जबकि शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की जोड़ी 45 के औसत से करीब 700 के आसपास रंग बनाएं। बताते चले कि गिल से इस सीजन में 732 रन और साईं सुदर्शन ने 722 रन मारे। वहीं किंग कोहली 56 की औसत से सबसे आगे रहे। कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर काबिज रहे। फाइनल मैच के दबाव में बिखरने की बजाय निखरने वाले कोहली ने आखिरी रन छक्के से बनाया और जीत का सेहरा अपने सिर बांधे निकल गए।

विराट कोहली के अर्धशतक से RCB लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा IPL 2026 खिताब अपने नाम किया। कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB मुम्बई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है।

GT ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला RCB आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि GT की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही RCB ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। विराट ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 75) रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

एक बार लड़खड़ाने लगी थी RCB

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर GT को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर RCB को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

इलीट क्लब में पहुंचे पाटीदार, अब हैट्रिक पर रहेगी नजर

इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फ़ाइनल नहीं हारे हैं।

READ MORE

सोना हुआ सस्ता…चांदी में भी बड़ी गिरावट ! जानिए आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट

जून में ऑटो बाजार में धमाका, लॉन्च होंगी टाटा सिएरा EV समेत पाँच नई कारें

 

 

 

Spread the love

Sports

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड जाने से पहले मिला बड़ा मौका

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए चुने जाने के बाद अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20 मुकाबले के लिए भी भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। भुवनेश्वर को यह […]

Spread the love
Read More
Sports

भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर

Hyderabad: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करते समय अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम 248 […]

Spread the love
Read More
Sports

शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों ने […]

Spread the love
Read More