बलिया में पत्नी की हत्या का खुलासा, पति और प्रेमिका गिरफ्तार

Untitled 11 copy

boyfriend girlfriend  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार  महिला की हत्या उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक  कुछ दिन पहले महिला को अपने पति की अश्लील वीडियो और चैट मिली थीं। जांच-पड़ताल में उसे पता चला कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध है। इस बात से नाराज होकर महिला अपने मायके चली गई थी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि महिला को उसकी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाया गया।

जब वह पहुंची तो दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के दौरान पुलिस को मिले सबूतों और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More