राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला

Fashion

Fashion भारत जैसे देशों में जहां गोरेपन को अक्सर सुंदरता की कथित पहचान माना जाता है, वहीं पश्चिमी देशों में अब इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपनी प्राकृतिक गोरी त्वचा को बदलकर सांवला या “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक पाने के लिए टैनिंग पर भारी खर्च कर रहे हैं।

अमेरिका और यूरोप में सांवली त्वचा को सिर्फ फैशन नहीं बल्कि स्वास्थ्य, ऊर्जा और एक्टिव लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है। वहीं कुछ लोगों की सोच यह भी है कि ज्यादा गोरी त्वचा कमजोरी या कम सक्रिय जीवनशैली को दर्शाती है। इसी ट्रेंड के चलते कई देशों में टैनिंग सेंटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

ये भी पढ़े

पार्लर जैसा निखार पाने के लिए लगाएं स्ट्रॉबेरी और शहद का घरेलू फेस पैक

स्प्रे टैनिंग जैसी सुविधाओं की कीमत कई जगह 4 हजार से 17 हजार रुपये प्रति सेशन तक पहुंच जाती है। हॉलीवुड सेलेब्रिटीज जैसे किम कर्दाशियन और जेनिफर लोपेज़ ने भी “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक को ग्लोबल फैशन ट्रेंड बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा धूप और ब्रॉन्ज़ग्लो जैसे हैशटैग के साथ लाखों पोस्ट इस ट्रेंड को और बढ़ावा दे रहे हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की टैनिंग प्रक्रियाओं में लोग कई बार त्वचा से जुड़ी स्वास्थ्य चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह पूरा ट्रेंड एक सांस्कृतिक फर्क को भी दिखाता है जहां एक तरफ भारत में सांवलेपन को लेकर सामाजिक सोच अब भी प्रभावित है, वहीं पश्चिम में यही रंगत “फैशन स्टेटमेंट” बन चुका है।

गर्मी में बढ़ती टैनिंग की समस्या

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में लगभग 70–80 प्रतिशत लोग टैनिंग, डल स्किन और असमान रंगत से परेशान रहते हैं। इसी वजह से देश में फेयरनेस क्रीम, डी-टैन प्रोडक्ट्स और स्किन ट्रीटमेंट का बाजार हजारों करोड़ रुपये का हो चुका है।

Spread the love

2 thoughts on “राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More