मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

Meteorological Department

लखनऊ समेत कई जिलों में तेज तूफान और बिजली गिरने का खतरा

यूपी में 29 और 30 मई को खतरनाक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Meteorological Department उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से 29 मई 2026 की सुबह से 30 मई 2026 की सुबह तक के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि, भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जो कुछ स्थानों पर बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़े

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

इन जिलों में तेज तूफान का खतरा

बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ और आसपास के जिलों में तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना जताई है। विशेष रूप से बाँदा, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली और पीलीभीत जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

बिजली गिरने और मेघगर्जन का अलर्ट

गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

भारी बारिश की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।

Spread the love

One thought on “मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान”

Comments are closed.

PM Modi NEET case
homeslider National

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

PM Modi NEET case : देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया। सरकार ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और परीक्षा […]

Spread the love
Read More
CM Yogi statement
Uttar Pradesh

मऊ में योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, बोले- अब कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी

CM Yogi statement : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शुक्रवार को मऊ पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, माफियाओं और धार्मिक आयोजनों को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए पुराने मऊ दंगों का जिक्र किया और कहा कि अब […]

Spread the love
Read More
Charbagh Station Accident
Central UP Uttar Pradesh

अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

हादसे में तीन यात्री घायल, मौके पर मचा हड़कंप ट्रेन संचालन प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी Charbagh Station Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर लगा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी […]

Spread the love
Read More