ब्रिक्स बैठक में बोला भारत-आतंकवाद-मुक्त दुनिया के लिए सहयोग बढ़ाना जरूरी

BRICS

 शाश्वत तिवारी

BRICS विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने 21 मई को यहां 11वीं वार्षिक ब्रिक्स आतंकवाद-रोधी कार्य समूह (CTWG) की बैठक में मुख्य भाषण दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के खतरे पर कड़ी चिंता व्यक्त की और आतंकवादियों को पनाह देने वालों को जवाबदेह ठहराने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने आतंकवाद-मुक्त दुनिया के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े

विपक्षी एकता की नई रणनीति में राहुल और अखिलेश बने केंद्र

इस दौरान जॉर्ज ने आतंकी संगठनों द्वारा नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग, कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और आतंक के वित्तपोषण के बदलते तरीकों से निपटने के लिए एक मजबूत सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता जताई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से मौजूदा वैश्विक आतंकवाद-रोधी ढांचे को सक्रिय और निरंतर प्रयासों से सुदृढ़ करने की वकालत की।

ये भी पढ़े

विपक्ष की है तैयारीः बुल्डोजर और मुठभेड़ के आंकड़ों का करेंगे एनकाउंटर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ब्रिक्स-सीटीडब्ल्यूजी में सचिव (पश्चिम) ने सीमा-पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को उजागर किया और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों, जिसमें सीमा-पार आतंकवाद भी शामिल है, से निपटने के लिए समन्वित और एकजुट प्रयासों का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जवाबदेह ठहराने की बात कही, जो आतंकवाद को पनाह देते हैं, उसका पोषण करते हैं और उसे समर्थन देते हैं।

ये भी पढ़े

INDIA Alliance राहुल गांधी बन पाएंगे इंडिया गठबंधन का PM पद के लिए सर्वमान्य चेहरा?

जायसवाल ने कहा उन्होंने सक्रिय, व्यापक और निरंतर वैश्विक प्रयासों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से मौजूदा वैश्विक आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया। ब्रिक्स सीटीडब्ल्यूजी को और अधिक लचीला, भविष्य के लिए तैयार, अभिनव, समावेशी और परिणाम-उन्मुख बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक सुरक्षित और आतंकवाद-मुक्त दुनिया के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ सहयोग को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

रविवार को बनेंगे तरक्की के योग, इन राशियों को होगा लाभ

Horoscope  मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व […]

Spread the love
Read More
Islamabad
International

पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, रावलपिंडी में छह महीने के लिए सेना तैनात

Islamabad: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेना की तैनाती की गई है। सरकार ने पंजाब के गृह विभाग की सिफारिश के बाद इस कदम को मंजूरी दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, पाकिस्तान सेना की तीन कंपनियों को संवेदनशील सुरक्षा जिम्मेदारियों के लिए तैनात किया […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश के आसार कम, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

New Delhi: दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल […]

Spread the love
Read More