शादी से इनकार पर हैवान बना युवक!

Beast

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर ऐसा खौफनाक हमला किया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने युवती को अगवा कर उसके साथ बेरहमी की। पीड़िता के अनुसार, वह एक कार्यक्रम से लौट रही थी तभी आरोपी युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती ने आरोपी को रिश्ते में भाई बताते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया, तो वह गुस्से में बेकाबू हो गया।

आरोपी ने किया बेरहम हमला

आरोप है कि युवक ने पहले युवती के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से गंभीर हमला कर दिया। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी हड़ताल शुरू, तीन दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इलाके के लोगों में भी घटना को लेकर डर और नाराजगी का माहौल है।


Spread the love

Lucknow
homeslider Religion

स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत

Lucknow: इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से पितृ पक्ष (श्राद्ध के दिनों) में आता है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बाकी एकादशियों से काफी अलग और विशेष माना जाता है। इस साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत छह […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More