निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

Rape

समाज में निंदनीय इंसान को क्यों मिली इतनी इज्जत, इलाके में चर्चा का विषय

अगस्त 2025 में मिली थी जेल की सजा,  अब राजा की तरह हुआ स्वागत

गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी और एक हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी के जेल से बाहर आते ही उसका भव्य स्वागत किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थकों द्वारा आरोपी को फूल-मालाएं पहनाने, नारेबाजी करने और गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकालने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू

जेल से बाहर आते ही हुआ जश्न

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर निवासी एलएलबी छात्रा की शिकायत पर मुरादनगर थाने में 8 अगस्त 2025 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। मामले में सुशील प्रजापति नाम के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में 11 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद 17 मई को आरोपी जमानत पर रिहा हुआ।

फूल-मालाओं से स्वागत, जुलूस का आरोप

आरोप है कि जेल से बाहर आते ही आरोपी के समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। वायरल वीडियो में उसे फूल-मालाओं से लादते हुए और नारेबाजी करते हुए देखा गया है। इसके बाद कई गाड़ियों के साथ कथित तौर पर जुलूस भी निकाला गया। इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़े

UP के मुजफ्फरनगर में होटल के चिकन में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की बिगड़ी हालत

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात नवंबर 2021 में सुशील प्रजापति से हुई थी। आरोपी ने उसे गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस कराने और केस दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि एक दिन उसे गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे, जहां हंगामे की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने स्थिति को समझाकर शांत कराया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

अब आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद हुए कथित जुलूस का वीडियो सामने आने पर मामला फिर से चर्चा में है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में कानून व्यवस्था का उल्लंघन या किसी प्रकार की अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More