जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

WhatsApp Image 2026 04 05 at 10.47.25 AM

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी ‘पीडीए सरकार बनाने’ और ’संविधान बचाने’ के लिए कटिबद्ध-प्रतिबद्ध है। सच तो यही है कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा, जब संविधान बचेगा तभी अधिकार और आरक्षण बचेगा, तभी युवाओं को भेदभाव के बिना काम-कारोबार-रोज़गार के बराबर मौके मिलेंगे, नौकरी मिलेगी। वो अपने घर-परिवार के सपने पूरे कर पाएंगे और सम्मान से जीवन जी पाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि इसीलिए आज से पीडीए के युवाओं का यही नया नारा है। पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे! उन्होंने कहा कि ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के महा-लक्ष्य की असीम ऊर्जा से भरे उत्तर प्रदेश के युवा इस बार भाजपा का कोई भी चुनावी घपला, चालबाज़ी, जालसाज़ी और घोटाला नहीं चलने देंगे। पीडीए प्रभारी हर भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर पैनी नज़र रखेंगे और बाहर के राज्यों से आए नक़ली वोट डालने वाले ‘चुनावी घुसपैठियों’ को खदेड़कर, पकड़कर, वीडियो के सबूत सहित पुलिस के हवाले करेंगे और उन्हें क़ानून से सज़ा दिलाकर ही मानेंगे। भाजपा को 2027 में देश के सबसे कठिन चुनाव का सामना करना होगा। जहाँ सतर्क, सचेत, सावधान PDA युवा चौकन्ने रहकर हर एक वोट पर सख़्त निगाह रखेंगे।  यादव ने कहा कि याद रहे भाजपाई और उनके संगी-साथी आप सब युवाओं को उकसाएंगे, प्रतिक्रिया और प्रतिरोध करने को बाध्य करेंगे लेकिन आपको उनके झाँसे में नहीं आना है, अपना आपा, संतुलन और आत्म-नियंत्रण नहीं खोना है। हमें सोच-समझकर, सधकर, शांत होकर चलना है और अपनी युवा ऊर्जा, शक्ति और जोश को सकारात्मक रूप से हर पीड़ित से मिलकर बने ‘पीडीए समाज’ को हमेशा के लिए पीड़ा, दुख और अपमान से मुक्ति दिलाने के लिए लगा देना है।

ये भी पढ़ें

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल

READ MORE

निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

 

Spread the love

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More