‘अफ्रीका दिवस- 2026’ विदेश राज्यमंत्री ने सम्मेलन में लिया हिस्सा

Untitled 2 copy

 शाश्वत तिवारी

Foreign विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने  यहां मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान में ‘अफ्रीका दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साझा इतिहास, विकास, नवाचार, सुरक्षा और समावेशी विकास पर आधारित भारत-अफ्रीका के गहरे संबंधों को रेखांकित किया। राज्य मंत्री ने क्षमता निर्माण, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा (DPI) सहयोग, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधारों के माध्यम से अफ्रीका के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने भारत-अफ्रीका की इस दीर्घकालिक साझेदारी को विकासशील देशों के बीच ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ का एक बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। इस सम्मेलन के दौरान सिंह ने 31 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को लेकर भी उत्साह साझा किया।

सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान में ‘अफ्रीका दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। भारत और अफ्रीका के बीच गहरी जड़ों वाली साझेदारी पर प्रकाश डाला, जो साझा इतिहास, विकास, नवाचार, सुरक्षा और समावेशी विकास पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा क्षमता निर्माण, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में सहयोग, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधारों के माध्यम से अफ्रीका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया। साथ ही, ‘एआई स्पिरिट- नवाचार, लचीलेपन और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी’ की थीम पर आधारित चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का भी बेसब्री से इंतजार है।

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी दिवस उन अफ्रीकी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को नमन करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने महाद्वीप को विदेशी (European) औपनिवेशिक शासन से आजाद कराया था। बता दें कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान समस्त अफ्रीका क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को निरंतर प्रगाढ़ किया है। भारत एक तरफ जहां अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनाकर पूरे ‘ग्लोबल साउथ की आवाज’ बनकर उभरा है। वहीं दूसरी ओर चीन के बुनियादी ढांचा ऋण (डेट-ट्रैप) मॉडल के विपरीत, भारत का दृष्टिकोण अफ्रीका में कौशल विकास, स्थानीय रोजगार, तकनीक हस्तांतरण और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है, जिसे अफ्रीकी देश बेहद पसंद कर रहे हैं।

UN में बोला भारत- सप्लाई चेन टूटने से बचाने के लिए मजबूत सहयोग अनिवार्य

Spread the love

One thought on “‘अफ्रीका दिवस- 2026’ विदेश राज्यमंत्री ने सम्मेलन में लिया हिस्सा”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आया वन्देमातरम

आचार्य संजय तिवारी Congress : की वर्किंग कमेटी कुछ नया नहीं कर रही। जन्म से अब तक कांग्रेस तुष्टिकरण करती रही है। भारत और भारतीयता इसकी नस में नहीं। वंदेमातरम् इसको कभी भी रास नहीं आया। यह अलग बात है कि भारत की संसद से राष्ट्रगान घोषित किए जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Spread the love
Read More
Imran Khan
International Politics

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

Spread the love
Read More
Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More