शिक्षा के बिना विकास असंभव: रजत

Untitled 3 copy

सगीर ए खाकसार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था पार्थ-शुभद्रा फाउन्डेशन द्वारा सोमवार को कृष्ण नगर ,नेपाल स्थित महेन्द्र माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिशु कक्षा से लेकर कक्षा 10 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा आर्थिक एवं शैक्षिक सहयोग की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। फाउन्डेशन के समन्यवक रेशम शास्त्री और अब्दुल्लाह खान ने बताया कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से करीब पिछले एक दशक से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर रजत प्रताप शाह ने शिक्षा को विकास का आधार बताते हुए समाज के प्रत्येक क्षेत्र से ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पार्थ-शुभद्रा फाउन्डेशन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में निरंतर दिए जा रहे योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को समाजसेवी प्रभात भण्डारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, दिनेशचन्द्र गुप्ता, साजिद अली, महादेव विश्वकर्मा, सोनी कश्यप, खुशबू कोरी सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक तथा विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More