पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

Love Affair

विवाहेत्तर सम्बन्धों के कारण नहीं थम रहा हत्याओं का दौर

पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक की हत्या को पहले हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी। पटना के गर्दनीबाग निवासी ऑटो चालक चंदन कुमार की मौत पहले ट्रेन से कटकर होने का मामला माना जा रहा था। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी सिर काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या के बाद उसका धड़ रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

ये भी पढ़े

‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक चंदन का कौशल नगर निवासी छोटू यादव की पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ खुशबू रानी से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर शक और तनाव बढ़ता गया, जो आखिरकार खौफनाक हत्या में बदल गया। मामले में पुलिस ने खुशबू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति छोटू यादव अभी फरार है। साक्षी कुमारी-खुशबू कुमारी से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि पति की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार बीते मंगलवार सुबह घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में रेलवे लाइन के पास एक सिर कटी लाश मिलने पर पहचान चंदन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले चंदन को छोटू यादव के साथ देखा गया था, जिसके बाद शक की सुई उसी परिवार पर गई।

सड़क जाम और हंगामा

पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। अनीसाबाद-फुलवारी मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर आगजनी भी की गई। पुलिस के अनुसार यह मामला पहले हादसा समझकर यूडी केस के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन मृतक के पिता के आवेदन के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया। जांच में साफ हुआ कि चंदन की हत्या अवैध संबंध और शक के चलते साजिश के तहत की गई थी।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क और शादी लेकिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी

आगे की कार्रवाई जारी

अनु कुमारी (सचिवालय डीएसपी-1) ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश की परतें खुलेंगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी घटना में इस्तेमाल कैंची के साथ हिरासत में पुर्णिया पुल के नीचे हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी […]

Spread the love
Read More