नौतनवां तहसील में पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध

Untitled 4 copy
  • लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa नौतनवां तहसील परिसर में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध का माहौल मंगलवार को दूसरे दिन भी उग्र बना रहा। तहसील के रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “लखनऊ में अधिवक्ताओं पर बेवजह की गई बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है। दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

ये भी पढ़े

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

इसी क्रम में संघ के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि “लखनऊ महानगर पालिका का अधिकारी हो या पुलिस-दोनों की लापरवाही और दुव्यर्वहार सामने है। फिर भी मुख्यमंत्री की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अधिवक्ता समाज को अपमानित किया जाना अत्यंत निंदनीय है।”

अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था की रीढ़ अधिवक्ता होते हैं, और उन पर इस तरह की कार्रवाई असहनीय है। विरोध के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष साधू शरण मिश्रा, राजन कुमार सिंह, दीपेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार शर्मा, जागरण विश्वकर्मा, शिव सागर मिश्रा, शत्रुघन यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र पांडेय, अनिल कुमार, राम अजोर यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, अमरीश मौर्य, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Spread the love

One thought on “नौतनवां तहसील में पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध”

Comments are closed.

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More