कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप, अफ्रीका में बढ़ी चिंता

Ebola Virus

तेजी से फैल रहा है यह जानलेवा वायरस, मौतों की संख्या 65 पार

कांगो में 17वां बड़ा प्रकोप, पहले भी हजारों लोगों की ले चुका है जान

नया लुक डेस्क

Ebola Virus : करीब छह साल पहले पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले कोविड-19 वायरस के खौफ से लोग अभी बाहर भी नहीं निकल पाए हैं कि अफ्रीका में एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। खबर है कि यह वायरस जानलेवा है और पलक झपकते ही काम तमाम कर देता है। अफ्रीकी देशों ने इस वायरस का नाम इबोला वायरस रखा है। Democratic Republic of the Congo में इबोला वायरस के नए प्रकोप ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। खबरों के मुताबकि अब तक 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इस स्थिति ने पूरे अफ्रीका में स्वास्थ्य एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (Africa CDC) ने इस प्रकोप की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह कांगो में इबोला का 17वां बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।

कांगो में इससे पहले भी इबोला कई बार गंभीर तबाही मचा चुका है। खासतौर पर 2018 से 2020 के बीच फैले प्रकोप में 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसी वजह से स्वास्थ्य एजेंसियां इस बार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं। जानकारी के मुताबिक संक्रमण मुख्य रूप से इटुरी प्रांत के मोंगवालु और रवामपारा स्वास्थ्य क्षेत्रों में फैल रहा है। कुछ मामले प्रांतीय राजधानी बुनिया में भी सामने आए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह इलाका युगांडा और दक्षिणी सूडान की सीमाओं के बेहद करीब है। यहां लगातार लोगों की आवाजाही चल रही है जिसके कारण संक्रमण के अन्य देशों में फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
कहा जाता है कि इटुरी प्रांत दूरदराज का इलाका है और यहां की सड़कें काफी खराब हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य सेवाएं और राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में पहले से मौजूद हिंसा और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों के कारण हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इससे संक्रमित लोगों की पहचान और निगरानी करना और भी मुश्किल हो गया है।

आखिर क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस है। यह सबसे पहले जंगली जानवरों से इंसानों में फैलता है और बाद में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से तेजी से फैलने लगता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, पसीने और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैल सकता है। संक्रमित कपड़े, बिस्तर और अन्य वस्तुएं भी संक्रमण का कारण बन सकती हैं।

क्या हैं इबोला के प्रमुख लक्षण?

इबोला वायरस के लक्षण शुरुआत में सामान्य बुखार जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में यह बेहद गंभीर रूप ले सकता है। इसके प्रमुख लक्षण हैं: तेज बुखार, उल्टी और दस्त, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और थकान, आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव, सिरदर्द और गले में दर्द। डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी को पहले से क्रॉनिक बीमारी है तो उनके लिए यह वायरस जानलेवा हो सकता है।

क्या इबोला का इलाज संभव है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कांगो के पास इबोला से लड़ने के लिए कुछ वैक्सीन और दवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि समस्या यह है कि हर वैक्सीन सभी प्रकार के इबोला वायरस पर प्रभावी नहीं होती। प्रारंभिक जांच में यह मामला इबोला ज़ैरे स्ट्रेन से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जीन सीक्वेंसिंग की जा रही है।

युगांडा में भी मिला मामला

इबोला का खतरा अब पड़ोसी देशों तक पहुंचता दिख रहा है। युगांडा में भी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसकी मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने इसे ‘आयातित मामला’ बताया है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

हाई लेवल मीटिंग और अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अफ्रीका CDC ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है। स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि संक्रमण को सीमित किया जा सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

यूपी में कहर बनकर टूटा आसमान, 111 को लीला, कई घायल

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने इन्हें चुना सूबे का सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने इन्हें चुना सूबे का सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी

अभी गर्मी और करेगी बेजार, देश में कई जगह पारा 47 डिग्री के पार

Operation RAGEPILL को हाथ लगी बड़ी सफलता, जिहादी ड्रग की लम्बी खेप बरामद

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नाग पंचमी पर सिंह, कन्या राशि के जातक रहें सावधान

Today’s Horoscope  मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More