प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा

लखनऊ :  दिवंगत सपा प्रमुख  मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया।

वह 38 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घर ले जाया गया है, जहाँ परिवार के सदस्य मौजूद हैं।

उनकी पत्नी  अपर्णा यादव  भी घर पहुँच चुकी हैं। बताया गया है कि जब प्रतीक यादव का निधन हुआ

तब अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं वह असम से लखनऊ वापस लौटी हैं।

कब होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को संपन्न होगा।
शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव  प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे
प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर राजनीतिक नेताओं का पहुंचना जारी है।
उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के बाद उनके चाचा Shivpal Singh Yadav भी घर पहुंचे।
इसी दौरान Dimple Yadav भी प्रतीक यादव के घर पहुंचीं।
घर के बाहर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है,
और समाजवादी पार्टी के नेताओं का लगातार आना-जाना जारी है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतीक यादव का शव उनके घर  लाया गया
प्रतीक यादव का निधन आज सुबह उनके घर पर हुआ बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, वह घर में अचेत अवस्था में पाए गए थे,
जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया,
लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद चार डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया,
जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर वापस लाया गया।
इस दौरान  अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
सीएम योगी श्रद्धांजलि देने जाएंगे
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री   योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर जा सकते हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश  यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव को वे बचपन से जानते थे और वे हमेशा स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि परिवार और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, और इस कठिन समय में पूरा परिवार शोक में है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

One thought on “प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा”

Comments are closed.

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More