मुलायम सिंह यादव परिवार में मातम, छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, दिल्ली में थीं पत्नी अपर्णा यादव

प्रतीक यादव निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे चर्चित परिवारों में से एक मुलायम सिंह यादव परिवार इस समय गहरे दुख से गुजर रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को तड़के सुबह करीब चार बजे उनके घर के किचन में अचेत अवस्था में पाया गया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद, एयर इंडिया ने घटाईं 100 उड़ानें! बढ़ती लागत से हिली एविएशन इंडस्ट्री

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि जिस समय प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव किसी निजी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह तुरंत दिल्ली से लखनऊ रवाना हुईं और बाद में परिवार के बीच पहुंचीं। प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। केजीएमयू में डॉक्टरों की एक विशेष टीम पोस्टमार्टम करेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़े

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

 

सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में क्लॉटिंग की समस्या थी और वह मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि पिछले कुछ वर्षों से उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। प्रतीक यादव भले ही सक्रिय राजनीति में ज्यादा नजर नहीं आते थे, लेकिन उनका नाम हमेशा राजनीतिक चर्चाओं में बना रहता था। वह फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी जागरूक माने जाते थे। यही वजह है कि उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़े

फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक हमेशा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते थे और हाल ही में उनकी मुलाकात भी हुई थी। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रतीक यादव का निधन बेहद दुखद है। फिलहाल पूरा यादव परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है और प्रदेशभर से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

 

Spread the love

One thought on “मुलायम सिंह यादव परिवार में मातम, छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, दिल्ली में थीं पत्नी अपर्णा यादव”

Comments are closed.

Afghanistan vs Ireland
Sports Uttar Pradesh

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके धमाकेदार शतक Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। टीम के दो बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़कर आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More