भर्ती खेल में फंसे बोस, ED की कार्रवाई से मचा जोश

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने किया अरेस्ट!!
  • TMC नेता पर ED का वार, बोस बाबू पहुंचे सलाखों के पार

नया लुक संवाददाता

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया है। बोस ममता सरकार में दमकल मंत्री थे। आरोप है कि Sujit Bose को नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तारी हुई है। सोमवार सुबह वह ईडी दफ्तर में पेश हुए थे, जहां लंबी पूछताछ के बाद Enforcement Directorate के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि यह मामला पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेकर नियुक्तियां किए जाने और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही हैं। कौन हैं सुजीत बोस पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेताओं में सुजीत बोस गिने जाते हैं। वह लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े रहे और कोलकाता के बिधाननगर क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार में दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं (Fire and Emergency Services) विभाग के मंत्री के रूप में काम किया। साल 2021 से 2026 तक वे राज्य सरकार में मंत्री रहे। हालांकि 2026 विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार डॉ. शरदवात मुखर्जी से हार का सामना करना पड़ा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

2 thoughts on “भर्ती खेल में फंसे बोस, ED की कार्रवाई से मचा जोश

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More