बालियंता मॉब लिंचिग केस, BJD के गुर्गों IPS ने रची थी साजिश

Untitled 2 copy
  • कुछ अधिकारियों का नाम आया सामने, लेकिन पुख्ता जोर नहीं

ओडिशा में बालियंता मॉब लिंचिंग केस अब सिर्फ़ हत्या की जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस मामले ने राज्य की पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बालियंता मॉब लिंचिंग मामले को लेकर कुछ वरिष्ठ IPS अधिकारियों और एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। आरोप है कि इस संवेदनशील मामले का इस्तेमाल राज्य सरकार और ओडिशा पुलिस की छवि खराब करने के लिए किया गया।

ये भी पढ़े

भर्ती खेल में फंसे बोस, ED की कार्रवाई से मचा जोश

जानकारी के अनुसार, दो वरिष्ठ IPS अधिकारी, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे पूर्ववर्ती बीजेडी सरकार के करीबी रहे हैं, कथित तौर पर एक रिटायर्ड डीजी रैंक अधिकारी के मार्गदर्शन में काम कर रहे थे। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बालियंता मॉब लिंचिंग मामले के बाद बने तनावपूर्ण माहौल का फायदा उठाने की कोशिश की। सूत्रों का दावा है कि कुछ अधिकारियों ने मामले को राजनीतिक रंग देने और सरकार को बदनाम करने के इरादे से कथित तौर पर अफवाहें फैलाने और कुछ पुलिसकर्मियों को प्रभावित करने की कोशिश की। यह भी आरोप है कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और उनके सहयोगियों ने मृतक सौम्य रंजन स्वैन के परिवार को मीडिया के सामने सरकार और पुलिस के खिलाफ बोलने के लिए उकसाने का प्रयास किया। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

चंदौली के साइको किलर की कहानी

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस विंग ने जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी रंजिश या राजनीतिक प्रभाव के चलते जांच को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं हुई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद IPS अधिकारियों के बीच भी नाराज़गी देखी जा रही है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया है। फिलहाल ओडिशा पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बालियंता मॉब लिंचिंग केस अब राज्य की राजनीति और पुलिस महकमे में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “बालियंता मॉब लिंचिग केस, BJD के गुर्गों IPS ने रची थी साजिश”

Comments are closed.

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More