निपुण भारत मिशन से सशक्त हो रही आधारभूत शिक्षा : संदीप सिंह

Untitled 12 copy
  • ‘निपुण’ लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा UP, नई पीढ़ी को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में UP सरकार ‘निपुण भारत मिशन’ के माध्यम से बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के लिए प्रभावी एवं परिणाममुखी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी राष्ट्र के भविष्य की मजबूत नींव होती है और सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संदीप सिंह
संदीप सिंह

ये भी पढ़े

नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

मंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित देवी संस्थान (डिग्निटी एजुकेशन विजन इंटरनेशनल) द्वारा आयोजित ‘फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN)’ विषयक लीडरशिप कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।  प्रदेश के हजारों विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, ICT लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे बच्चों में सीखने की क्षमता, रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता का विकास हो रहा है।

ये भी पढ़े

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘निपुण भारत मिशन’ के अंतर्गत बच्चों की भाषा, गणित एवं समझ विकसित करने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चा प्रारंभिक स्तर पर पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों के माध्यम से नई  पीढ़ी को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी नवाचारों को शामिल कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

असम के CM हिमांता ने दिया इस्तीफा

अखिलेश की भेष बदल कर हिन्दू वोटों की फसल काटने की तिकड़म

गंगोत्री से गंगासागर तक वेग के साथ बढ़ती BJP की ‘हिंदूधारा’

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More