पाकिस्तान का ‘खेल’ और ‘तेल’ दोनों खत्म! कूटनीति हुई फेल, ऊर्जा संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

पाकिस्तान

पाकिस्तान : कल तक खुद को वैश्विक कूटनीति का अहम खिलाड़ी बताने वाला पाकिस्तान आज गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझता नजर आ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कराने की उसकी महत्वाकांक्षा न केवल असफल रही, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया ने उसकी कमजोर रणनीति और दोहरी नीति को भी उजागर कर दिया। इस्लामाबाद में आयोजित ईरान-अमेरिका वार्ता को ऐतिहासिक पहल बताया गया था, लेकिन करीब 21 घंटे चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। स्थिति तब और खराब हो गई जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी प्रतिनिधियों से मिलने से साफ इनकार कर दिया। इस कदम ने पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों पर सीधा पानी फेर दिया और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान एक साथ अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यही रणनीति अब उसके लिए उल्टी पड़ती दिख रही है। चीन का अप्रत्यक्ष प्रभाव और ईरान की सख्त नीति ने पूरे समीकरण को जटिल बना दिया। इस कूटनीतिक असफलता के बीच पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़े कर दिए गए हैं, बार-बार लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मान चुके हैं कि क्षेत्रीय तनाव का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। दूसरी ओर, वैश्विक तेल संकट ने पाकिस्तान की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। आयात पर निर्भर पाकिस्तान के लिए यह स्थिति बेहद गंभीर बन गई है।

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मलिक ने स्वीकार किया है कि देश के पास केवल 5 से 7 दिनों का कच्चे तेल का भंडार बचा है, जबकि परिष्कृत तेल अधिकतम 21 दिनों तक ही चल सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पाकिस्तान के पास रणनीतिक पेट्रोल भंडार लगभग न के बराबर है। इसके विपरीत भारत के पास 60 से 70 दिनों का भंडार मौजूद है, जिससे वह इस संकट का बेहतर तरीके से सामना कर पा रहा है। IMF पर निर्भरता के चलते पाकिस्तान के पास नीतिगत विकल्प भी सीमित हो गए हैं। सरकार को पेट्रोल-डीजल पर करों में बदलाव करना पड़ा है। बढ़ती कीमतों के बीच डीजल पर टैक्स हटाकर उसका बोझ पेट्रोल पर डाला गया। साथ ही मोटरसाइकिल चालकों के लिए लक्षित सब्सिडी की घोषणा भी की गई, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। एक समय पेट्रोल की कीमत 485 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जिससे देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सरकार ने बाद में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन आम जनता की परेशानी अब भी कम नहीं हुई है।

तेज आंधी-तूफान का कहर: पाँच घायल, तीन गंभीर रेफर

पूरे घटनाक्रम ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पाकिस्तान अपनी क्षमता से अधिक बड़ा खेल खेलने की कोशिश कर रहा है? एक ओर वह खुद को शांति का दूत बताने की कोशिश करता है, तो दूसरी ओर उसकी आंतरिक कमजोरियां और असफल कूटनीति उसकी साख को लगातार कमजोर कर रही हैं। आखिरकार, यह स्थिति एक सच्चाई को उजागर करती है—वैश्विक मंच पर दिखावा ज्यादा समय तक नहीं टिकता। इस्लामाबाद में जो हुआ, वह इसी का ताजा उदाहरण है, जहां कूटनीतिक महत्वाकांक्षा और आर्थिक वास्तविकता के बीच का अंतर साफ तौर पर सामने आ गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

UN में बोला भारत-मध्य-पूर्व की सुरक्षा, स्थिरता में हमारी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी

 

Spread the love

One thought on “पाकिस्तान का ‘खेल’ और ‘तेल’ दोनों खत्म! कूटनीति हुई फेल, ऊर्जा संकट ने बढ़ाई मुश्किलें”

Comments are closed.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Business

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू, IndiGo करेगी पहली फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट :  उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  से 15 जून 2026 से हवाई सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। यह एयरपोर्ट न केवल राज्य बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। बढ़ते हवाई यातायात के दबाव को कम करने में यह […]

Spread the love
Read More
Maruti Suzuki sales April 2026
Business

अप्रैल में Maruti Suzuki की रिकॉर्ड बिक्री, 33% उछाल के साथ टूटा पुराना आंकड़ा

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी  मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कुल 2,39,646 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 33.29% की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाती है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए काफी सकारात्मक […]

Spread the love
Read More
पेंटागन पर ईरान का हमला
International

पेंटागन पर ईरान का हमला : ‘जंग के खर्च पर गुमराह कर रहा अमेरिका’, लगाए गंभीर आरोप

पेंटागन पर ईरान का हमला : तेहरान से सामने आए ताजा बयान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े संभावित युद्ध खर्च को लेकर अमेरिका सही आंकड़े पेश नहीं कर रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X […]

Spread the love
Read More