तेज आंधी-तूफान का कहर: पाँच घायल, तीन गंभीर रेफर

आंधी-तूफान
  • सड़कों पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से यातायात ठप

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर । संतकबीरनगर जनपद में बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। महुली थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में तूफान के कारण टीनशेड, पेड़ और डालियां गिरने से 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महुली थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव निवासी आर्यन (पुत्र रामकृष्ण), झिंगुरापार निवासी जगदीश (पुत्र शिवबरन), कडसरा निवासी तारा (पत्नी रामबरन), नाथनगर निवासी रितेश (पुत्र रमेश चौहान) और भिटिनी निवासी 22 वर्षीय पांडे (पुत्र अरुण कुमार) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आर्यन, रितेश और जगदीश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

तेज आंधी-तूफान के चलते जिले में सैकड़ों स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। मुखलिसपुर चौराहा और प्रजापतिपुर चौराहे के पास बिजली के खंभे और तार गिरने से हालात और बिगड़ गए। इसके चलते खलीलाबाद-धनघटा मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।

बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए कुल्हाड़ी और अन्य उपकरणों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का प्रयास किया, ताकि आवागमन बहाल किया जा सके। खबर लिखे जाने तक जनपद के कई स्थानों पर रास्ते बाधित होने और बिजली आपूर्ति ठप रहने की सूचना मिल रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

Spread the love

homeslider Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो  Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी। हाईकोर्ट ने नहीं दी […]

Spread the love
Read More
Nautanwa News
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कामयाबी

तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 70 बोरी यूरिया बरामद, पिकअप बरामद एक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa News: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More