नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

Untitled 18 copy
  • सीमा पर फंसे सैकड़ों ट्रक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत से जाने वाले सामानों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब बिना अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अंकित सामानों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस फैसले का असर सीमा क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है।

सीमा पर लगी ट्रकों की लंबी कतार

सोनौली-बेलहिया बॉर्डर स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय पर पिछले दो दिनों से सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। इनमें अधिकांश ट्रक ऐसे हैं जिनके सामान पर MRP अंकित नहीं है, जिसके चलते नेपाल कस्टम उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहा।

व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका

नए नियम के कारण ट्रक चालकों, व्यापारियों और निर्यातकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पहले इस तरह की कोई अनिवार्यता नहीं थी और बड़ी मात्रा में सामान बिना MRP के ही नेपाल भेजा जाता था। अब अचानक नियम लागू होने से माल फंस गया है और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

मुख्यालय छोड़ने वाले पाँच अधिकारियों पर DGP ने की कार्रवाई

नेपाल सरकार का सख्त रुख

प्रशासन के अनुसार, नेपाल सरकार द्वारा स्वीकृत 100 एजेंडा के तहत आयात नियमों को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी उपभोक्ता वस्तुओं पर MRP अंकित होना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रशासन की अपील

सहायक प्रमुख जिलाधिकारी एवं सूचना अधिकारी मेघनाथ उपाध्याय ने व्यापारियों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए सभी उत्पादों पर MRP अंकित करें, ताकि सीमा पर व्यापार में किसी प्रकार की बाधा न आए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मुख्यालय छोड़ने वाले पाँच अधिकारियों पर DGP ने की कार्रवाई

Spread the love

homeslider Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो  Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी। हाईकोर्ट ने नहीं दी […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More
SI Social Media
Crime News homeslider

वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

फरेंदा थाने में तैनात SI अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म उमेश चन्द्र त्रिपाठी Government Employees and Social Media: फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिए […]

Spread the love
Read More