संतकबीरनगर में बारात का विवाद बना खूनी संघर्ष: युवक की मौत के बाद गांव बना पुलिस छावनी

Untitled 10 copy

संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में बारात के दौरान हुआ मामूली विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। नाच के दौरान लड़कियों पर पत्थर फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम गांव के जोगिंदर पुत्र जग्गी के घर बारात आने वाली थी, जबकि उसी गांव के चिंटू पुत्र समधर की बारात तामा गांव के लिए निकल रही थी। परछावन के दौरान गांव के युवक नाच-गाने में शामिल थे।

धनघटा पुलिस
धनघटा पुलिस

इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने लड़कियों के बीच पत्थर फेंक दिया, जिससे दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में अनिल कपूर (पुत्र भागीरथी) की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें पहले मलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

सोमवार सुबह इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनिल कपूर को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने जोगिंदर के घर पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव किया, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

बारात
बारात

DM-SP ने किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जोगिंदर के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में लगातार पुलिस गश्त जारी रहेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More