LPG खपत में गिरावट: पश्चिम एशिया तनाव का भारत की रसोई पर असर

images

रसोई गैस पर संकट गहराया, 13% तक घटी LPG खपत

LPG खपत में गिरावट । भारत में रसोई गैस यानी  LPG की खपत में हाल ही में आई गिरावट ने सरकार और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार,  LPG की कुल खपत में लगभग 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब देश पहले से ही आयात पर काफी निर्भर है और वैश्विक हालात अनिश्चित बने हुए हैं।

इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव को माना जा रहा है। भारत अपनी करीब 60 प्रतिशत एलपीजी जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर करता है, जिसमें बड़ी मात्रा पश्चिम एशिया से आती है। लेकिन हालिया भू-राजनीतिक परिस्थितियों और समुद्री मार्गों में बाधाओं के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें

मां का ख्याल रखना फिर मिलूंगा… लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसकर युवक ने दी जान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 में LPG खपत घटकर 2.379 मिलियन टन रह गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12.8 प्रतिशत कम है। घरेलू खपत में 8.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कमर्शियल उपयोग में यह गिरावट 48 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारों पर पड़ा है।

सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। कमर्शियल सेक्टर के लिए LPG सप्लाई में कटौती की गई है ताकि घरों में गैस की कमी न हो। इसके साथ ही रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे घरेलू उत्पादन में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें

दो टूकः प्रधानमंत्री जी! कम से कम मातृ शक्ति को तो सियासत का केंद्र न बनाइए

हालांकि, मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाना अभी भी चुनौती बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसका असर आने वाले महीनों में कीमतों और उपलब्धता पर और अधिक देखने को मिल सकता है।

Crude Oil Price
Business Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है महंगाई का बोझ! ₹23 प्रति लीटर तक नुकसान में तेल कंपनियां

पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम? कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, तेल कंपनियों को भारी नुकसान; जानें आज के रेट international : बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है। ग्लोबल ऑयल मार्केट में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच क्रूड ऑयल की औसत कीमत करीब 100 डॉलर […]

Read More
i phone 18 peo max
Business homeslider Uttar Pradesh

iPhone 18 Pro Max की कीमत ने बढ़ाई टेंशन! भारत में ₹20 हजार तक महंगा हो सकता है फोन

iPhone 18 Pro Max की भारत में कितनी होगी कीमत? ₹1.70 लाख तक जा सकता है दाम, जानें पूरा हिसाब Apple के नए iPhone 18 Pro Max की अमेरिकी कीमत सामने आने के बाद भारतीय ग्राहकों के बीच इसकी संभावित कीमत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी ने इस बार Pro Max मॉडल […]

Read More
Business

वनतारा का बड़ा कदम, लाओस में बीमार हाथियों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट

Vantara Laos : लाओस में बीमार और घायल हाथियों के संरक्षण और बेहतर इलाज के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के तहत हाथियों के लिए एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैयार की गई है, जबकि वनतारा ने पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी […]

Read More